जमगला में वार्षिक उत्सव समारोह 2022 सम्पन्न , बालिका शिक्षा वर्ष” लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमगला में जागृति विद्या मंदिर हाई स्कूल जमगला जो सन् 2000 से ग्राम के युवकों द्वारा “जमगला युवा जागृति संगठन समिति” जिसका पंजीयन क्र 2699 द्वारा संचालित है। जहां प्रति वर्ष 06 जनवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। पहले भव्य रूप से मनाया जाता था । सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता था।
किन्तु कोरोना काल में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए छोटे रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 06 जनवरी को भी छोटे रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा के पुर्व सांसद श्री कमल भान सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजन-अर्चन, दीप प्रज्वलन किया गया। बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और राजगीत गाया गया। पूर्व सांसद कमलभान सिंह जी के द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। कोरोना नियमों के विषय में बताया गया। माध्यमिक शाला रामपुर के प्रधान पाठक श्री राम औतार जी के द्वारा भी बच्चों को पढ़ाई एवं कोरोना काल में सुरक्षा के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था के श्री रामनारायण सिंह ( अध्यक्ष) , श्री भीरू सिंह पैकरा ( उपाध्यक्ष), श्री शीवप्रसाद कुशवाहा ( सचिव) , श्री शिवव्रत पावले , श्री रामकेशवर कुशवाहा , श्री अमृत सिंह पैकरा,श्री बजरंग बली पैकरा, श्री प्रवीण कुमार, श्री रामाधार प्रसाद वैष्णव, श्री सुनील पावले , श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह ( सरपंच) , श्री शनि सिंह पैकरा ( उपसरपंच) उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने दिया है।

