छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा विशाल डीलर- डिस्ट्रीब्यूटर एवं इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया,जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया व्यापारियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए अपनी भागीदारी निभाई।पूरे कार्यक्रम में लगभग 20 बड़ी कम्पनियों नें हिस्सा लिया,जो अपने डीलर पूरे छत्तीसगढ़ में नियुक्त करना चाहती थीं,उन्हें व्यापारियों द्वारा अच्छा खासा प्रतिसाद मिला।कम्पनियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन सह बिक्री भी किया गया।उक्त कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये संस्था के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी भी शामिल हुए।कार्यक्रम का प्रारंभ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर राजगीत गाकर किया गया,ततपश्चात सभी पदाधिकारियों का उदबोधन हुआ,पश्चात सभी व्यापारियों ने अपना और अपने व्यवसाय का परिचय दिया।संस्था के अध्यक्ष शेखर वर्मा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी

और सभी से सदस्यता ग्रहण करने का निवेदन किया,उपाध्यक्ष डॉ श्री निर्मल नायक जी ने बाकी बचे जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करने हेतु सभी के सहयोग का आव्हान किया।कार्यक्रम में सर्व श्री दिलीप टिकरिहा,करन भारद्वाज,सरायपाली अध्यक्ष नवीन चौधरी,धमतरी प्रभारी जगदीश देवांगन,बालोद प्रभारी शशि भूषण चंद्राकर,रायपुर पश्चिम प्रभारी राजेश देवांगन,रायपुर पूर्व प्रभारी शम्भू साहू,अंजोरा प्रभारी इंद्राणी निषाद आदि एवं अन्य बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का आभार इस कार्यक्रम के संयोजक और संस्था के संगठन मंत्री श्री दीपक साहू द्वारा व्यक्त किया गया।उपरोक्त जानकारी संस्था के प्रचार प्रसार मंत्री श्री ललित साहू द्वारा दिया गया।


