छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं अंबिकापुर में निम्नलिखित पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20 सितम्बर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
1.छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ( अपेक्स बैंक ) मुख्यालय, शाखा – शारदा चौक, रायपुर / पंडरी, रायपुर/भिलाई/बिलासपुर तथा छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण, रायपुर हेतु –
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| कनिष्ठ प्रबंधक ( आईटी / प्रोग्रामर ) | 01 पद |
| कनिष्ठ प्रबंधक ( कंस्ट्रक्शन / मेंटेनन्स ) | 01 पद |
| कुल | 02 पद |
2.छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक से छग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के संवर्ग पदों हेतु –
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग ( कृषि विशेषज्ञ ) | 01 पद |
| कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग ( आईटी विशेषज्ञ ) | 01 पद |
| कुल | 02 पद |
पदों की संख्या – कुल 04पद
विभाग का नाम – छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर (अपेक्स बैंक)
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से एम.सी.ए. / बी.ई. / बी.टेक / स्नातकोत्तर होना चाहिए।
आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2023 को 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो तथा 35 वर्ष से अधिक न हो। छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होगी।इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

