छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईयां 2 को देखने उमड़े राजधानी के सिनेमा प्रेमी
रायपुर। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित गुईयाँ के अपार सफलता के बाद मल्टीस्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईयाँ -2 शुक्रवार 2 मई को पूरे प्रदेश के 60 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो गई। रिलीज़ के पहले और दूसरे दिन दर्शकों की भीड़ देखते ही बनी। पहले दिन श्याम टाकिज में शो हाउसफुल रही। वहीं घंटों सडके जाम से राहगीर परेशान हुए।
निर्माता मोहित साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईयां 2 की कहानी समाज की ताकत और देश का भविष्य युवाओं को एक संदेश दे रही है। नशे के खिलाफ एक आंदोलन है जो फिल्म के माध्यम से देखाया गया है। देश व प्रदेश के गाँव और शहर नशे के मकड़जाल में फंसे होने की सच्ची और कड़वी दास्तां कहती है, जिसका भंडाफोड़ फिल्म में ऐसे कैरेक्टर्स करते हैं जो छत्तीसगढ़ी फिल्म के स्टार्स, कलाकार हैं। जिसमें छालीवुड के स्टार अमलेश नागेश, दिलेश साहू, प्रकाश अवस्थी, अनिकृति चौहान, दीक्षा जायसवाल जैसे कलाकर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फूल एक्शन पैक्ड फिल्म के रूप अपनी अलग पहचान बनाने आ जा रहे हैं।

टॉकीज में फिल्म का प्रमोशन और रोड़ जाम
इस तरह के हालात शुक्रवार 2 मई की दोपहर श्याम टॉकीज रोड पर घंटो जाम रहे। दरअसल उस टॉकीज कैम्पस में उनका प्रमोशन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, तो कलाकारों को देखने और सुनने के लिए भीड़ बढ़ने लगी। इस व्यस्त मार्ग पर केवल पांच मिनट में ही जाम लग गया। इस व्यस्त मार्ग पर केवल पांच मिनट में ही जाम लग गया। एक से दो घंटे की मशक्कत से जाम हट पाया।
कलाकारों का मनोबल बढ़ाने आए, युवा पीढ़ी को मिलेगा संदेश

निर्माता मोहित साहू ने कहा कि यह फिल्म नशा के खिलाफ लड़ाई है। शहर से लेकर गांव तक युवा पीढ़ी को नशे की लत तेजी से अपने गिरफ्त में ले रहा है। किशोर व युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। नशा करने की वजह से युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस फिल्म के माध्यम मैने कैसे लोगों को जागरूक किया है। फिल्म देखने के लिए दर्शकों से अपील की है। निर्माता, निर्देशक और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म गुईयां 2 को सपोर्ट करें।

