चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 66 पदों पर भर्ती | Medical and Health Department Rajnandgaon Recruitment 2022: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला – राजनांदगांव (छ.ग) द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, अलिपिकीय पैरामेडिकल एवं नर्सिंग (संचालनालय स्वास्थ्य सेवाये) तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2013 (संशोधित नियम 11 जून 2020) में दिये गये प्रावधानों एवं अर्हता अनुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला राजनांदगांव छ.ग. अन्तर्गत तृतीय/चतुर्थ श्रेणी, भेषजज्ञ वर्ग-2, (फार्मासिस्ट ग्रेड—02), ड्रेसर वर्ग-एक, ड्रेसर वर्ग-दो एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 30 जून 2022 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। षजज्ञ वर्ग-दो (फार्मासिस्ट ग्रेड-02)
ड्रेसर वर्ग-एक
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक “”महिला”
ड्रेसर वर्ग-दो
पदों की संख्या – कुल 66 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला – राजनांदगांव (छ.ग)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 10-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-06-2022 ऑनलाईन आवेदन करने के संबंध में दिशा निर्देश:–
ऑनलाईन आवेदन करने हेतु www.cghealth.nic.in में जाकर आवेदन करें।
अन्यर्थी अपने मोबाईल नंबर के द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु अपना स्वयं का पंजीयन करें, तत्पश्चात् पंजीयन नंबर एवं पासवर्ड अभ्यर्थी के मोबाईल पर प्राप्त होगा, पंजीयन नंबर एवं पासवर्ड का उपयोग करके लॉगईन करें।
आवेदन करने के पूर्व विज्ञापन में दिये गये दिशा-निर्देशो को अच्छी तरह से अध्ययन कर लेवें।
आवेदन भरने के पश्चात् Submit कर आवेदन का प्रिंट निकालकर उसमें आवेदक स्वयं हस्ताक्षर करके अनिवार्य रूप से Uplode करें अन्यथा आवेदन पूर्ण नहीं माना जायेगा।
हस्ताक्षर आवेदन अपलोड करने के पश्चात् पावती प्रिंट करके सुरक्षित रखे जो दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

