बेदराम साहू राजीव गाँधी वार्ड क्र 05
पार्षद / ब्लाक अध्यक्ष बीरगांव जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) ने बताया कि
कल दिनांक 05/02/022 को हमारे वार्ड परिवार के बड़े भैय्या कुमार साहू जी की सुपुत्री के शादी मे सम्मिलित होकर चुनावी वादे पुरा करते गरीब परिवार के बेटी शादी मे 5000 रूपये की सहयोग राशी भेंट किया हमारे वार्ड का पाँचवी बेटी है जिसकी शादी-ब्याह मे 5000 का चेक सहयोग प्रदान कर वार्ड परिवार के बडे बेटा होने का फर्ज निभाया हूँ इस प्रकार वार्ड वासियो के सुख दुख मे सहयोग प्रदान करने का अवसर मिला लगातार प्रयास कर रहा हूँ कि उनके उम्मीदो पर खरा उतरू सहयोग कर मन को बडी शान्ति मिलता है और अन्याय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का हौसला बुलन्द हो जाता है।
हमारे बीरगांव निगम क्षेत्र मे कई काला कानून बने हुए जिसमे सभी प्रकार की पेंशन के लिए 2007-2008 की गरीबी रेखा सर्वे सूची मे शामिल नामो को हि पेंशन का लाभ मिलेगा।
इस काले कानून के कारण हमारे क्षेत्र के हजारो माताये ,दादा व बहने शासन के योजना पेंशन व अन्य योजनाओ के लाभ से वंचित रह जाते है जल्द ही इस नियम कानून हटाने सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे और अपने क्षेत्र के जनता को उनका हक अधिकार दिलायेगे।

