छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं. सक्रमण की गति पर लगाम लगाने के लिए कई सख्त फैसले लिए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा और व्यापम की परीक्षाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. रायपुर में हुई इस बैठक में सीएम बघेल ने कई आवश्यक निर्देश दिए. सीएम ने कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और व्यापम की परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए. सीएम ने 50 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ परीक्षाएं आयोजित करने और एक्जाम सेंटर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि छत्तीसगगढ़ टीईटी की परीक्षा 9 जनवरी को होनी है. इसके अलावा व्यापम की अलग-अलग परीक्षाएं पूरे महीने अलग-अलग तिथियों में आयोजित हैं. इसको लेकर सीएम ने सतर्कता रखने के निर्देश दिए हैं.

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से डरने की नहीं सतर्क रहने की आवश्यकता है. कोविड-19 के कारण प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है. उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने का आग्रह किया है. बता दें कि उच्च स्तरीय बैठक में सीएम ने अलग-अलग विभागों की समीक्षा की. इसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,
ज्ञात हो कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में दूसरी लहर से पहले एक बहुत बड़ा आयोजन किया गया था जिसका परिणाम पूरे छत्तीसगढ़ को भोगना पड़ा था छत्तीसगढ़ का ऐसा कोई गांव कोई शहर नहीं बचा था जहां लाशों का ढेर ना हो ऐसी भयानक परिस्थिति को देखते हुए आगामी सभी परीक्षाओं को रद्द करना चाहिए और छत्तीसगढ़ शासन को सीख लेनी चाहिए की परीक्षाओं से बढ़कर किसी व्यक्ति विशेष की जान होती है हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में अत्यधिक संख्या में करोना पॉजिटिव होने की खबर तेजी से फैल रही है अगर हम जानकारों की मानें तो जहां पल पल में करोना से बचने का उपाय किया जाता है जब ऐसी जगह पर कोरोना फैल सकता है तो परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा इंतजाम कैसे होंगे यह सोचने का विषय है परीक्षा होने के बाद पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से आए हुए अभ्यार्थी अपने अपने गांव शहर वापस चले जाएंगे परीक्षा केंद्र में एक जगह उपस्थित होने के बाद सभी का अपने-अपने क्षेत्रों में फैलाव किसी भारी संक्रमण के फैलाव का कारण ना बने इसका ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन को आगामी सभी परीक्षाओं को रद्द करते हुए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ानी चाहिए, छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल को इस बारे में एक बार पुनः विचार करनी चाहिए
24 घंटे में मिले 2400 सौ कोरोना मरीज रायपुर पहले स्थान पर वह बिलासपुर दूसरे स्थान पर 
रायपुर में 6753 टैस्ट में 752 पॉजिटिव मिले। संक्रमण की दर 11 प्रतिशत से अधिक पहुंची

