शहीद नंद कुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षा सत्र 2022 – 23 में समस्त परीक्षा आयोजित की गई।अध्ययन – अध्यापन के दौरान भी मौखिक व लिखित टेस्ट भी लिया जाता है।इस वर्ष भी तिमाही,छमाही, प्री – फाइनल परीक्षा महाविद्यालय में आयोजित की गई,ये परीक्षा समय -समय पर छात्र – छात्राओं के अध्ययन व बौद्धिक विकास हेतु ली जाती है।साथ – साथ मुख्य परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए सहायक सिद्ध होता है।प्री – फाइनल परीक्षा का आयोजन6.02.2023 से 11.02.2023 तक किया गया,इस परीक्षा में कला,विज्ञान व वाणिज्य संकाय के स्नातक स्तर के छात्र – छात्राओं ने परीक्षा में शत – प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की।