कलेक्टर / अध्यक्ष, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थान समिति मुंगेली द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा, वि.खं.- लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- संगीत
- कला एवं क्राफ्ट
पदों की संख्या – 02 पद
वेतन – 150/- रूपये प्रति कालखंड
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) मुंगेली
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 16-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-09-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- NCERT के क्षेत्रीय शिक्षण महाविद्यालय द्वारा 02 वर्षिय एकीकृत संबंधित विषय में TGT के लिए स्नातक डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण हो। या किसी मान्यता प्राप्त वि.वि. से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में TGT के लिए स्नातक हो।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी एड./एम.एड. डिग्री हो।
- सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित Central Teacher Eligibility Test (CTET) का प्रश्न पत्र ॥ उत्तीर्ण हो।
अनुभवः–
अनुभव प्रमाण मान्य करने हेतु शासकीय शाला / अनुदान प्राप्त शाला / केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय में कार्य पर ही मान्य होगा एवं नियुक्ति पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा:–
दिनांक 01.07.2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष की आयु पूर्ण एवं 35 वर्ष से अधिक ना हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला एवं विकलांगों के लिए छ. ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए समय-समय पर आयु सीमा में छूट प्रदान करने संबंधी नियम लागू होगा।
इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 23.09.2022 को जिला स्तर पर काउंसिलिंग के समय अपने मूल अभिलेख के साथ जांच / सत्यापन कराने हेतु कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) मुंगेली में 10.30 बजे सुबह कक्ष क. 221/ 226 उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जांच में आवेदन में दी गई जानकारी एवं मूल अभिलेख की जानकारी में भिन्नता होने पर अभ्यार्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा और मेरिट के बाद के अभ्यर्थी को अवसर प्रदान किया जावेगा।

