स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्रंथपाल भर्ती | कार्यालय स्वामी आत्मानंद शास. इग्लिश स्कूल संचालन समिति, कवर्धा जिला -कबीरधाम (छ.ग.) द्वारा नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा में संचालन प्रबंधन समिति द्वारा अस्थाई रूप से प्रतिनियुक्ति/संविदा गैर शिक्षकीय स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 24/06/22 से 08/07/22 अपरान्ह 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – ग्रंथपाल
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय स्वामी आत्मानंद शास. इग्लिश स्कूल संचालन समिति, कवर्धा जिला -कबीरधाम (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ:–
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 24-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 08-07-2022
शैक्षिक योग्यता:– आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष होना चाहिए आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-सीमा पर जारी छूट संबंधी ओदश / निर्देश संविदा नियुक्ति के लिये भी लागू होंगे।
आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक कार्यालय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शास. अग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा के आवक / जावक कक्ष जमा आवेदन स्वीकार किये जाएगें सीधे आवेदन स्वीकार नही किया जावेगा।

