बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संचालित 15 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20.09.2023 से 26.09.2023 तक वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
| पद का नाम | संख्या |
| व्याख्यात | 42 पद |
| प्रधान पाठक प्राथ. शाला | 01 पद |
| प्रधान पाठक पूर्व मा.शाला | 01 पद |
| शिक्षक | 21 पद |
| कम्प्यूटर शिक्षक | 01 पद |
| व्यायाम शिक्षक | 04 पद |
| सहायक शिक्षक | 39 पद |
| विज्ञान प्रयोगशाला | 04 पद |
| ग्रंथपाल | 04 पद |
पदों की संख्या – कुल 123 पद
विभाग का नाम – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) संचालन समिति, बलौदाबाजार-भाटापारा
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 20.09.2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26.09.2023
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से 10वीं/12वीं/आईटीआई/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/बी.एड/डी.एड/बी.लिब होना चाहिए।
आयु सीमा:–
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.09.2023 को न्यूनतम 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छ.ग. राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छ.ग. राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयुसीमा 35 मे दी गई 05 वर्ष की छूट होगी। अन्य छूट शासन के नियमानुसार होगीं।
इच्छुक उम्मीदवार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बलौदाबाजार-भाटापारा में उपस्थित होकर वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते है, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

