*स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, ऑपरेटर की मौत*
रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। गेरवानी के मां काली एलॉयस उद्योग का मामला है। यहाँ कन्वेयर बेल्ट में फसने से ऑपरेटर की मौत हो गई है। युवक नाईट शिफ्ट में काम कर रहा था। मृतक का नाम राहुल सिदार बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

