कार्यालय कलेक्टर एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा, द्वारा समावेशी शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समावेशी शिक्षा (कक्षा 9 वीं से 12 वीं) अंतर्गत विकासखंड स्तर पर स्पेशल एजुकेटर के पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23 सितंबर 2022 को वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर
पदों की संख्या – कुल 04 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा, जिला धमतरी (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 13-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-09-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा बी.एड. (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में।
आयु सीमा:–
आवेदक आवेदन प्रारूप में स्पष्ट शब्दों में आवेदित पद का नाम, पदनाम एवं विषय उल्लेखित किया जाना अनिवार्य होगा। अपूर्ण आवेदन मान्य नही किये जायेगें। आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होना अनिवार्य है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छूट संबंधी आदेश/निर्देश नियुक्ति के लिये लागू होंगे।
वेतन:–
इस पद हेतु निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय रू. 20000/- (अक्षरी बीस हजार रू. मात्र) प्रतिमाह दिया जायेगा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र के साथ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी धगतरी (न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग द्वितीय तल, कलेक्ट्रेट परिसर धमतरी) में निर्धारित तिथि 23/09/2022 एवं प्रातः 10:00 बजे से संध्या 04:30 बजे तक में Walk In Interview (साक्षात्कार) हेतु उपस्थित होंगें।

