श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। इस दौरान बच्चे राधा, कृष्ण और गोपियों के वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों को देखकर उनके अभिभावक और शिक्षक रीझते रहे और स्कूलों का वातावरण कृष्णमयी बना रहा। श्री कान्वेंट स्कूल गुढ़ियारी में हुए कार्यक्रम में सभी नन्हें छात्र राधा और कृष्ण बने थे। हाथों में बांसुरी और सिर पर मोर मुकुट धारण किए लड़के कृष्ण बने थे। वहीं, रंग बिरंगी पोशाक और सिर पर चुनरी व गगरी लिए लड़कियां राधा बनी थीं। उन्होंने मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बेहद खूबसूरत मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण और राधा के बाल स्वरूप के लिए झूले का भी प्रबंध किया गया था,

जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां राधा कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में सजे छात्रों ने धार्मिक भजनों की धुन पर नृत्य किया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन कर वातावरण को कृष्णमयी बना दिया।

