शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पदों में भर्ती | Education Department Special Educator : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला-सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा जिले में समग्र शिक्षा अन्तर्गत संचालित समावेशी शिक्षा (कक्षा 9 से 12 वीं तक) हेतु 06 विकास खण्डों हेतु एक-एक पद स्पेशल एजुकेटर की कुल 06 पदों पर अस्थाई (निश्चित अवधि के लिए) भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 22 अगस्त 2022 कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से साय: 5.30 बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर (Special Educator)
पदों की संख्या – कुल 06 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला-सूरजपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 08-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 22-08-2022 शैक्षिक योग्यता:–
स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा बी0एड0 (सामान्य ) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में। बी.एड. (विशेष शिक्षा )/02 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में विशेष शिक्षा से आशय है कि दृष्टिबाधित, श्रवणबाधिता, बौद्धिक अक्षमता, अधिगम अक्षमता, सेरेब्रल पाल्सी, बधिरान्धता में से कम से कम किसी एक विषय में भारतीय पुर्नवास परिषद RCI (Rehabilitation Council of India) पंजीकृत विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय से बी.एड. (विशेष शिक्षा ) अथवा 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) होना चाहिए।
आवेदक का जीवित पंजीयन भारतीय पुर्नवास परिषद RCI (Rehabilitation Council of India) में पंजीयन अनिवार्य है ।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष निर्धारित है, छ.ग. के स्थाई निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होगी। इसके अतिरिक्त शासन के प्रचलित नियमानुसार वर्गवार में छूट दी जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 22.08.2022 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक जिला परियोजना कार्यलय, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा सूरजपुर जिला सूरजपुर छ.ग. के नाम पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएगें।

