धरसींवा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रावांभांठा में शिक्षिका श्रीमती सूर्या कलपुरिया के स्थानांतरण हो जाने पर शाला परिवार के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया गया । इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने स्थानांतरित होने वाली शिक्षिका का कतारबद्ध होकर तालियों की गड़गड़ाहट से और फूल देकर शिक्षिका के प्रति अपनी संवेदना प्रकट किया।इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने कहा कि लगभग 9 वर्षो तक श्रीमती सूर्या कलपुरिया ने अपनी सेवा इस विद्यालय को दी।
इस अवधि में श्रीमती सूर्या मैडम ने स्कूल के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से पूरा किया और 30 किलोमीटर रोजाना दूर से आने के बाद भी समय पर शाला पहुचना उनकी समयबद्धता और अनुशासन को दर्शाता है ।शाला परिवार ने श्रीमती सूर्या मैडम को फूल माला पहनाकर श्री फल और स्मृति चिन्ह भेटकर विद्यालय से भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक श्री बिहारी लाल जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षक चूड़ामणि दास वैष्णव ,गंगाधर वर्मा,पोषण लाल साहू ,प्रताप सिंह कवर, कमलनारायण साहू फागु राम बंजारे और श्रीमती सरिता ध्रुवे श्रीमती नूतन जोशी कुमारी प्रीति साहू मोनिका साहू और भारती यादव चांदनी साहू संगीता साहू खुशबू साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।