शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर द्वारा सह प्राध्यापक के पदों में भर्ती | शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर द्वारा विभिन्न अध्ययनशालाओं में स्वीकृत प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं व्याख्याता के रिक्त पदों के विरूद्ध शैक्षणिक सत्र 2022-23 अध्यापन कार्य हेतु सहायक प्राध्यापक (संविदा) एवं व्याख्याता (संविदा) की अस्थायी नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 11 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – सहायक प्राध्यापक (संविदा)
पदों की संख्या – 10 पद
विभाग का नाम – शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 07-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11-07-2022 शैक्षिक योग्यता:–
उपरोक्त दर्शित पदों पर संविदा नियुक्ति के लिये न्यूनतम अर्हता इस विज्ञापन जारी किये जाने की तिथि में संबंधित विषय में शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य अर्हता यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. / एन.सी.टी.ई. के अद्यतन संशोधित विनियम / छ.ग. शासन, उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती हेतु तैयार किये गये नियम में निर्धारित मापदण्डों के अनुसार होगा। आवेदन शुल्क:–
ऑनलाईन आवेदन हेतु आवेदकों को निम्नानुसार शुल्क का भुगतान ऑनलाईन माध्यम से करना होगा।
सामान्य वर्ग – 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग रूपये – 250/-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति – 200/- ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् आवेदन का प्रिंट आउट / हार्ड कॉपी एवं संलग्न किये जाने वाले समस्त अनिवार्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित सुस्पष्ट छायाप्रति सीलबंद ए-4 साईज लिफाफे में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि के 05 दिवस के भीतर अर्थात् दिनांक 30.07.2022 तक कार्यालयीन समयावधि में कुलसचिव, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ पिन-494001 को पंजीकृत डॉक/स्पीड पोस्ट / कोरियर के माध्यम से प्रेषित करना अनिवार्य होगा। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात पंजीकृत डॉक/स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से प्राप्त आवेदन को ही मान्य किया जावेगा।

