शहीद नंद कुमार पटेल शास. महा. बिरगांव में दिनांक 14.11.2022 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य हर वोट के महत्व को समझाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत “कोई मतदाता न छूटे” अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता एवं निर्वाचन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय ” मेरा मत मेरा अधिकार” तथा क्विज प्रतियोगिता के प्रश्न निर्वाचन से संबंधित थे।
स्वीप कार्यक्रम का संयोजन NSS एवं रेडकास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुराधा साहू सहा. प्रा. (प्राणीशास्त्र) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद अभिवादन श्री मनोज कुमार जांगडे सहा प्राध्या. ( रसायन) द्वारा किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बीएससी भाग – 1 की छात्रा कु· अंजलि मरावी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। क्विज प्रतियोगिता मे 03 टीम बीए, बीएससी एवं बीकॉम निर्मित किया गया। जिसमें से बीए ग्रुप द्वारा प्रथम स्थान एवं बीएससी, बीकॉम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहें।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ प्रीति तिवारी एवं डॉ. एच. एल. वर्मा, सहा.प्र. (राजनीतिशास्त्र) द्वारा क्रमश: अपने जागरूकता संबंधी वक्त्वय में हर एक वोट के महत्व को समझाते हुए जनप्रतिनिधियों का चयन करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है इस बारे में अवगत कराया। इस संदर्भ में उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जिस पर सहमति उपस्थित समस्त छात्र एवं छात्राओं ने दी ।
साथ ही अतिथिगण द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त प्रतियोगिता की रूपरेखा डॉ. ज्ञानेन्द्र शुकला सहा. प्रा.(कॉमर्स) द्वारा निर्मित किया गया । क्विज प्रतियोगिता का संचालन एवं नियंत्रण श्री. युगबोध पटले, सहा. प्रा. (भौतिक) द्वारा किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. आशा रामटेके, सहा. प्रा. (कामर्स), NSS प्रभारी श्री प्रकाश भारद्वाज सहा. प्रा. (अर्थशास्त्र) एवं रेडकास प्रभारी डॉ मनोज कुमार शर्मा सहा. प्रा. (गणित) सम्मिलित थे।

