वन विभाग महासमुंद में प्रबंधक के पदों में भर्ती | जिला वनोपज सहकारी सहकारी संघ मर्यादित, महासमुंद द्वारा प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मोथा, दुहलू, बरेकेल, लारीपुर, मोहगांव, गिरना, देवतराई एवं बटकी में प्रबंधक पद के रिक्त पद के भर्ती करने के लिये विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 06.02.2023 समय 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – प्रबंधक
पदों की संख्या – 08 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, महासमुंद वनमण्डल, महासमुन्द (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 11-01-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 06-02-2023
शैक्षिक योग्यता:–
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण होगी।
अभ्यर्थी का संस्था क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य होगा।
यह आवश्यक होगा कि अभ्यर्थी संस्था क्षेत्र के ऐसे संग्राहक परिवार से हो, जिसने नियुक्ति के पूर्व के 05 वर्ष में से कम से कम 03 वर्षों में प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 500 गड्डी तेन्दूपत्ता गड्डी संग्रहण का कार्य किया हो।
छत्तीसगढ़ शासन या केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर का एक वर्षीय डिग्री / डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आयु सीमा:–
01 जनवरी 2023 को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम अथवा 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये।
चयन प्रक्रिया:–
प्रबंधक पद चयन किये जाने हेतु 125 अंक निर्धारित किये जाते है, जो अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर निम्नानुसार प्रदान किये जायेंगे:-
10+2 हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल प्राप्तांक प्रतिशत के बराबर अंक प्रदान किये जायेंगे (अधिकतम 100 अंक) उदाहरणार्थ – यदि किसी आवेदक को हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 75.05 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये है तो उसे 75.05 अंक दिये जायेंगे)
स्नातक परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंको के अनुपात में 1/5 अंक दिये जायेंगे अधिकतम – 20 अंक) (उदाहरणार्थ जायेंगे)
छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कम्प्यूटर एप्लीकेशन में प्राप्त सर्टिफिकेट / डिप्लोमा / डिग्री हेतु अधिकतम 5 अंक दिये जायेंगे। सर्टिफिकेट / डिप्लोमा हेतु 3 अंक एवं उच्चतर डिग्री हेतु 5 अंक दिये जायेंगे।
आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के नाम से संबोधित हो एवं सीधे जिला यूनियन कार्यालय अथवा संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कार्यालय में जमा करें अथवा रजिस्टर एडी./स्पीड पोस्ट से भेजा जायें।

