सत्या मौर्य छत्तीसगढ़ की आवाम सिटी चीफ रिपोर्टर पत्थलगांव –वार्ड क्रमांक 2 एवम वार्ड क्रमांक 15 के हितग्राहियों के राशन समस्या को ध्यान में रखते हुए माननीय विधायक रामपुर जी के सौजन्य एवम कर कमलों से आज वार्ड क्रमांक 2 लंजियापारा नगर पंचायत पत्थलगांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शुभआरंभ किया गया जिसमे मुख्य अतिथि माननीय विधायक रामपुकार सिंह जी,नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह ,हरगोविंद अग्रवाल,सतीश अग्रवाल ,अतुल त्रिपाठी, सत्या मौर्य,धर्मेंद्र वरुण सिंह , रोशु,वार्ड पार्षद चमेली एवम समस्त वार्ड के हितग्राही उपस्थित थे विधायक महोदय ने बताया कि अब वार्ड के हितग्राही को 6 किलोमीटर दूर राशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा इसी तरह पथलगांव में और भी जगह उचित मूल्य का दुकान खोला जाएगा ताकि हितग्राहियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके
इसके संचालक धर्मेंद्र एवम वरुण सिंह जी ने बताया कि हम हितग्राही की सुविधा का विशेष ध्यान रखेंगे