हमारी संस्था राधानंद सेवा एवं शिक्षण संस्थान के द्वारा आज राजधानी रायपुर की धड़कन जयस्तंभ चौक में पक्षियों के लिए सकोरा और दाना का वितरण किया गया हमारे संस्था के द्वारा आते जाते लोगों को सकोरा देकर आग्रह किया कि वह अपने घरों के छत पर पानी अवश्य रखें जिससे तपती गर्मी में तड़पते हुए पक्षियों को पानी मिल सके और दाना चुक सके आते लोगों को सकोरा मिलने पर वह अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस किया वह तो चाहते थे कि हम घर पर सकोरा रखें और उसे रास्ते में ही मिल गया लोग हमारी बातों को काफी गंभीरता से लिए और अपने आसपास के लोगों को भी सकोरा रखने के लिए आग्रह करने की अपील की कितना खुशी होता है जब सकोरा में रखे पानी में पक्षी पंख फैलाकर फुदक फुदक कर उसमें नहाते हैं ऐसा देखकर हमें बहुत सुकून मिलता है तो दोस्तों आप भी अपने घरों पर सकोरा रखें और पक्षियों के लिए दाना की व्यवस्था करें और लोगों को ऐसा करने के लिए आग्रह करें

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक श्रीमान आनंद देवांगन जी ,दिनेश देवांगन ,देव कुमार धीवर ,रामकुमार साहू ,सुभाष देवांगन ,गोविंदा ,विकास चावड़ा ,धनीराम साहू संस्था के और सदस्य अपने योगदान दिया


