यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा में स्कूली बच्चों ने लिया भाग लोगो को करते दिखे जागरूक
अतुल श्रीवास्तव/भारत सरकार के निर्देशानुसार “34 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा” पूरे भारत वर्ष में 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक मनाया जाएगा
वही मुंगेली में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आज 27 वें दिन स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों में जागरूकता अभियान चलाया
जिसमें गाड़ी में 3 सवारी न चलें
हेलमेट लगाकर गाड़ी चलायें
शराब पीकर गाड़ी न चलायें आदि यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया
यातायात प्रभारी यशवन्त ठाकुर के अगुवाई में ये रैली निकाली गई जो स्कूल से निकलकर पड़ाव चौक बालानी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड से वापस स्कूल में जाकर पुलिस अधिकारी एवं स्कूल के टीचरों ने स्कूल के बच्चों का अभिवादन कर रैली को समाप्त किया गया

