बेदराम साहू पार्षद जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा खुला पत्र
प्रति
माननीय श्री भूपेश बघेल जी
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
विषय – हमारे क्षेत्रीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा का ट्रांसफ़र करने बाबत…
महोदय
वर्तमान में ट्रांसफ़र और पोस्टिंग का काम धडल्ले से चल रहा है , आपके द्वारा निकम्मे, निष्क्रीय और भ्रष्ट अधिकारियों को हटाया जा रहा है , इसी कड़ी में निवेदन है कि हमारे रायपुर ग्रामीण विधानसभा के माननीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जिन्हें चुनाव जीतने के बाद से ही गायब कर दिया गया है , कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पुरे क्षेत्र में सभी विकास काम ठप्प पड़े हैं , गरीब, मजदूर और आम जनता दर दर भटकने मजबूर हैं, क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा फैक्टरी है लेकिन किसी भी बेरोजगार युवा ठेकेदारी तो दूर की बात, नौकरी तक नही दिला पाया, नगर निगम बीरगांव केवल नाम का रह गया है यहां कोई भी मूलभूत का काम नहीं होता, विधायक जी ने चुनाव के दौरान वायदा किया था कि बीरगांव में विधायक कार्यालय खोलकर रोज चार घंटे बैठूगां, लेकिन कार्यालय खोलकर बैठना तो दूर कभी क्षेत्र का दौरा भी नहीं करते, उनके कार्यकर्ता बताते है कि उनके बेटे ने विधायक बनने का शौक पाल रखा है, इसलिए बेटा खुद अपने विधायक पिताजी को अब केवल कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में या मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ही साथ में ले जाते हैं, बाकि जगह उनका बेटा अकेले जाते है,,

यहां तक कि नगर निगम के सामान्य सभा से लेकर भूमीपूजन और लोकार्पण भी बेटा ही करता है जिसमें विधायकजी के नाम का पत्थर भी लगाया जाता है ,, सत्ता के दबाव में अधिकारी भी चिंवचांव नही करते, विधायक के जगह बेटे से शासकीय कार्य कराया जाना गंभीर अपराध है, विधायक बेटे की इस करतूत ने बीरगांव सहित रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के जनता को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या विधायक जी सचमुच निर्बल हो गए हैं या अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छा ने बेटे द्वारा जानबूझकर षडयंत्र रचकर माननीय विधायक जी को घर बैठा दिया गया है , माननीय विधायक सत्यनारायण शर्मा जी को आज भी सभी दिल से पसंद करते हैं, लेकिन विधायक जी के बेटे के रवैया, उनके व्यवहार, उनके गुंडे – अपराधियों को संरक्षण देने वाले कार्यशैली के कारण उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं करते,, विधायक जी के पावर का सदुपयोग अच्छे और नेक कार्यों, विकास कार्यों में करने के बजाय, अवैध गांजा- शराब बेचने वालों को संरक्षण देना, भूमाफिया को संरक्षण देना, चाकूबाजों , गुंडो को संरक्षण देना,, अपराधियों को संरक्षण देना और एैसे ही बाहूबली अपराधियों की फौज बनाकर चलना जिस कारण पुलिस भी इन लोगों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नही करती, और लगातार क्षेत्र में गांजा, शराब, अपराध हो रहे हैं जिसके रोकथाम के लिए विधायक बेटे ने आज तक कभी प्रयास नही किया जिससे प्रमाणित होता है कि विधायक बेटे ने विधायक के पावर का दूरूउपयोग किया है, यही कारण है कि रायपुर ग्रामीण की जनता विधायक बेटे के सामने डरते हैं और उनके पीठ पीछे सब उन्हें गाली बकते है !!
रायपुर ग्रामीण विधानसभा की जनता ने अपने हितों की रक्षा करने वाले बहुत ही नेक, सज्जन और श्रेष्ठ व्यक्ति को अपना विधायक चुना था, उन्हें क्या पता था कि डमी विधायक बनकर उनका बेटा क्षेत्र की जनता का सुख चैन छीन लेगा, रायपुर ग्रामीण की जनता कांग्रेस सरकार से सवाल करता है, बताइए माननीय मुख्यमंत्री जी क्या आप भी अपने जगह अपने बेटे या पिताजी को भेज सकते हैं, क्या कोई पंच, सरपंच, पार्षद या महापौर अपने जगह अपने पति या पिता को भेज सकते हैं , नही… तो फिर हमारे विधायक ने यह अधिकार किस कानून के तहत अपने बेटे को दिया, क्या आपने इसकी अनुमति विधायक को दिया है, यदि हां तो सभी महिला जनप्रतिनिधियों को भी उनके पति या किसी रिश्तेदार को अनुमति क्यों नहीं देते हो !!
केपी
हमारे रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को अपराधगढ बनाने वाले, जनता को धोखा देकर पिता के जगह बेटा विधायकी कर आम जनता का जीवन नारकीय बना दिया है !!
अत: निवेदन है कि यथाशीघ्र विधायक महोदय का ट्रांसफ़र बस्तर संभाग में करने की कृपा करें ताकि उनके बेटे के आतंक से रायपुर ग्रामीण की जनता को मुक्ति मिल सके !!
भवदीय – बेदराम साहू पार्षद
जिलाध्यक्ष रायपुर शहर
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)

