आज दिनांक 24/08/2025 को भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर के द्वारा बौद्ध समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह वृंदावन हाॅल में आयोजित किया गया जिसमें समाज के 50 से अधिक 10 वी 12 वी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान किया गया एवं नीट/ जेईई/ कैट/कैल्ट/ परिक्षाओं के द्वारा चयनित विद्यार्थियों का मोमेंटो और प्रस्थिति पत्र देकर सम्मान किया गया।सर्वप्रथम अरुण वंजारी, मोती माला कोल्हेकर,वैशाली मेश्राम, वैशाली गवई द्वारा सामूहिक बुद्ध वंदना कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। मुख्य वक्ता मुकेश शाह शिक्षाविद एवं पढ़ाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु अनेक सम्मान से सम्मानित गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड , मोटिवेशनल स्पीकर ने बच्चों को भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करने कहा अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए शिक्षा के महत्व को बताया पालिका को बच्चों की बुरी आदतों को सुधारने के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर सुधार लाया जा सकता है। पुस्तकों के पाठन करने की आदत बनाने कहा गया। बेहद ही रोचक एवं ओजस्वी बातों से पुरे हाॅल में उपस्थित जनसमूह ने ध्यान से सुना। ईजी, बिम्बिसार एक्जिकिटीव आफिसर सीएसपीडीएल ने समाज एवं अपने ही परिवार से प्रेरणा लेने कहा सभी सफल लोगों के पीछे एक कठिन समय होता है जो इस चुनौती को पूरा करता है वह सफल होता है।
इजि. नरेश बंजारे वाइस प्रेसिडेंट डिक्की ने सिर्फ नौकरी पाना सफलता नहीं है अगर शिक्षा से किसी बड़े व्यवसाय बिजनेस किया जाता है और आप एक सफल उद्यमी बनते हैं उन्होंने अनेक टेक्निकल एवं जॉब ओरिएंटेड कोर्स के बारे में बताया।
संजय गजघाटे ओएसडी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा कैसे सहायता प्राप्त की जा सकती है बताया। पंजाब नेशनल बैंक से भोई जी एवं मिलिंद माटे ने कैसे हायर स्टडी के लिए आसानी से शिक्षा लोन प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रदेश महासचिव भोजराज गौरखेडे़, एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी ट्रस्टी सदस्य अलका नरेंद्र बोरकर का स्वागत महिला समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके ने किया उन्होंने कार्यक्रम करने का उद्देश्य बताया। संचालन महासचिव विजय गजघाटे ने किया आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव भोजराज गौरखेडे़ ने किया। सर्व प्रथम सामाजिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनिल घरडे जी का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात बच्चों का सम्मान किया गया अंशिका नकाशे, अनुभूति रामटेके, हर्ष मेढे़, इशिता शितल सोमकुरे, प्रणाली डोंगरे, राहुल रामटेके, रोहानी मेश्राम, वरतेश वहाने, वेन्या सांगोडे़, कन्तकाभ शंभरकर, क्रिशा सोमकुवर ,हिमानी गजभिये, अंकित कुमार ,अर्णव गौर , साक्षी गणवीर , उज्वल कोल्हे , यथार्थ डोंगरे ,नम्रता जामगडे़ साक्षी रामटेके, कशिश डोंगरे ,गौतम सुर्यवंशी, अर्धव रामटेके ,आकांशा वैद्य , आयशी सेन्द्रे,आयुश चौहान,आयुश मेश्राम, अंजलि बंसोड़ , मानस गजघाटे, अंशुल गजभिये अनुष्का फूलझेले, चांदनी वासनिक,रियांत बंसोड़, प्रज्ञा टेम्भेकर, स्मृति चौहान , अंशु रंगारी , प्राची रामटेके,संस्कृति रंगारी,हितेश टेम्भेकर, अलंकृता इंवाथे, प्रतिक्षा वैद्य , यथार्थ मेश्राम एवं अन्य बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय बौद्ध महासभा जिला ईकाई के सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया
जी एस मेश्राम ,अरूण वंजारी, संतकुमार रामटेके, डा,आर,के, सुखदेवे, नरेन्द्र बोरकर, मोतीमाला कोल्हेकर, विजय चौहन, खुशाल टेम्भेकर,महेश बोलकर, हितेश गायकवाड़ राहुल रामटेके, मकरंद घोडे़सवार, कमलेश रामटेके,विनोद मेश्राम, पुरूषोत्तम डोंगरे, दिलिप टेम्भुर्णे,अनिल टेंम्भुरने,प्रदीप रंगारी, भावेश परमार,संदीप डोंगरे , राहुल वरके, जागेश गढपायले, विनायक वरघट, नितेश बाम्बोर्डे, प्रणय चौहान, नरेश बाम्बोर्डे, सुरेन्द्र कोल्हेकर, कोमेन्द्र रायकर, राजेन्द्र गवई, प्रमोद वैद्य, वैशाली गवई, वैशाली मेश्राम, सुनंदा बघेल, वैशाली मेंश्राम, संध्या बडोले,ज्योत्सना कामड़े, सुरेश मड़ामे, विद्या बागडे़ , वीना राऊत,दिव्यश्री करवाड़े,भाविन्द्रा भालाधरे, प्रणय सोनटेके, , कुणाल गौरे, सुभाष वैद, अक्षय, रवि डांड़गे, हरिश रामटेके, ईत्यादि अनेक गणमान्य उपस्थित थे कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके जी ने दी।

