26 अगस्त 2022 को बीरगांव निगम महापौर व निगमायुक्त का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेगे जोगी कांग्रेस बीरगांव निगम क्षेत्र में हो रहे लगातार भेदभाव भ्रष्टाचार के खिलाफ जोगी कांग्रेस खोलेंगे मोर्चा जोगी कांग्रेस के पार्षदो के नेतृत्व मे हल्ला बोल ,
बेद राम राम साहू पार्षद ने बताया कि जबसे कांग्रेस की महापौर बना है तब से निगम क्षेत्र मे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नही , साफ – सफाई की व्यवस्था नही पुरा निगम क्षेत्र बदहाली , निर्माण कार्यो पर खुलेआम भ्रष्टाचार , स्ट्रीट लाईट कई महिनो से बंद , हेडपम्प व मोटर पम्प महिनो से बंद , निगमायुक्त राजनीतिक विचार ग्रसित होकर पार्षद निधि के कार्यो का रोका जाना, जनप्रतिनिधिओ के शिकायतो पर कोई कार्यावाही नही, निगम क्षेत्र पर खुलेआम हो रहे अवैध प्लाटिंग व अवैध कब्जा पर कोई कार्रवाई नही बीरगांव निगम पर कांग्रेस का महापौर बनते ही टैक्स मे बढ़ोत्तरी कर जनता से मोटी रकम टैक्स के रूप वसूला जा रहा है फिर भी बीरगांव निगम क्षेत्र की आम जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने मे नाकाम रहे महापौर और अब तक के सबसे निष्क्रिय महापौर साबित होते हुए कुछ कांग्रेसी पार्षद गण बताते है महापौर तो सिर्फ नाम का है निगम प्रशासन को ठेकेदार चला रहे और सभी निर्णय क्षेत्रीय विधायक बंगले से प्रसारित होता है और निगमायुक्त भी उसी का अनुशरण करते है छत्तीसगढ मे सबसे कमजोर निष्क्रिय कांग्रेसी निगमायुक्त बीरगांव का है ये निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा जनप्रतिनिधिओ का न सुनते है न ही जवाब देते है और आपनी मनमर्जी नौकरशाही चला रहे है आमजनताओ से दुर्व्यवहार करने की शिकायत के बावजूद कई वर्षो से टिका हुआ है जो सबित करता है राजनीतिक संरक्षण के चलते ही तुगलक शाही चला भ्रष्टाचार करा रहे है महापौर व आयुक्त सिर्फ और सिर्फ आपनी जेब भरने मे लगा हुआ है आमजनताओ की समस्याओ से कोई सरोकार नही ऐसे भ्रष्ट निगमायुक्त व निष्क्रिय महापौर को कल जोगी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता ,युवा नेताओ व पार्षद बेदराम साहू, पार्षद एवज देवांगन, पार्षद डिगेश्वरी देवांगन, पार्षद अश्वनी चांदरे जी के नेतृत्व मे घेराव कर चुडिया भेंट करेंगे ।

