बीरगांव निगम क्षेत्र पर पेयजल व्यवस्था व सफाई व्यवस्था जल स्तर से भी नीचे गिर चुका है
आज दिनांक 18/08/2022 को जिलाध्यक्ष जोगी कांग्रेस व वार्ड क्र 05 के पार्षद बेदराम साहू ने
बीरगांव नगर निगम प्रशासन के भेदभाव पूर्ण रवैया एवं पार्षद निधी के कार्यों को कई आवेदनों के बावजूद नहीं कराने के विरोध में दिनांक 26 अगस्त को वार्डवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करते हुए आयुक्त / महापौर का घेराव किये जाने के संबंध में निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा वार्डो की जन समस्याओं के निराकरण हेतू दो – दो ,तीन-तीन महिनों से आवेदन दिया गया है. कई रिमाइंडर भी दिये गए, लेकिन निगम प्रशासन के भेदभाव व उदासीन कार्यप्रणाली के कारण वार्डो की समस्याओं का निराकरण आज दिनांक तक नही किया गया जो निम्न है :-
(1) वर्ष 2021 – 2022 में प्राप्त पार्षद निधि से वार्ड के विकास कार्य व पेयजल उपलब्ध कराने हेतु क्रमशः पत्र क्रमांक 57 दिनांक 04/05/2022 , पत्र क्रमांक 90 दिनांक 08/07/022 , पत्र क्रमांक 91 दिनांक 08/07/022 प्रस्तुत पत्रो पर कोई कार्यवाही नही किया जबकि अन्य वार्डो पर उक्त सत्र पार्षद निधि से बोर खनन का कार्य किया चुका है निगम प्रशासन के द्वारा लगातार हमारे वार्ड की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है ।
(2) पत्र क्रमांक 78 दिनांक 03/06/2022 को वार्ड की बंद खराब स्ट्रीट लाइट व नये लगे विधुत पोल 43 नग पर स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था लेकिन आज दिनांक तक उक्त आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया निगम प्रशासन की इस उदासीनता के चलते पुरा वार्ड अंधकारमय हो चुका है और आपराधिक घटनाए दिनोदिन बढ रहा है जिसमें आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है
(3) दिनांक 02/06/2022 को पत्र क्रमांक 77 के द्वारा पुराने नालीयों मे ढाल नही होने के कारण नालियो पर गंदे बदबूदार पानी भराव से पुरे मोहल्ले पर बदबू व बीमारिया फैलाने मच्छर मक्खी भिनभिनाते रहते है इस समस्याओ के समाधान के लिए नालियो का रिपेयरिंग कर ढाल बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नही कर वार्ड वासीओ के स्वस्थ के साथ खिलवाड किया जा रहा है।
(4) दिनांक 13/01/22 व पुनः दिनांक 15/07/22 पत्र क्रमांक 110 के द्वारा वार्डो मे क्षतिग्रस्त कल्वर्ट को सुधार कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही किया गया वार्डवासीओ को आने जाने में बेहद परेशानियो का सामना करना पड़ रहा व कभी अप्रिय घटनाए घटने की आशंका बनी रहती है।
(5) हेंडपम्प व मोटर पम्प सुधार संबंधित कार्यो मे अधिकारीओ की मनमानी व उदासिनता के कारण सुधार कार्यो महिनो लगा देते है जिसके कारण वार्ड मे पेयजल संकट की समस्या निर्मित होता है और वार्डवासीओ को शुद्ध पेयजल के लिए यहां- वहां भटकना पड़ता है और वाद विवाद मारपीट जैसी छोटे बड़ी घटनाए घटती रहती है।
(6) दिनांक 20/06/2022 पत्र क्रमांक 87 के द्वारा नये बस्तीयो पर कंक्रीट सड़क निर्माण नही होने कारण बारिश के दिनो मे हर गली कीचड़मय हो जाता है जिससे चलना मुश्किल हो जाता है उक्त समस्या के समाधान हेतु बारिश से पहले ही मुरम,डस्ट डालने के लिए कई आवेदन प्रस्तुत किए पर कोई कार्यवाही नही किया गया आज बरसात की पानी कारण सभी गलिया कीचड़मय हो चुका है जिसमें चल पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।
(7) दिनांक 20/06/022 पत्र क्रमांक 88 के द्वारा मेन रोड नाली व नहर की सफाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था लेकिन निगम प्रशासन की उदासिनता भेदभाव के चलते उक्त कार्य नही कराया गया मेन रोड की नाली अधिकांश जगह पटा होने के कारण गन्दगी व बदबूदार दुर्गंध एवं कचरा फैला रहता है नहर की उचित सफाई नही होने के कारण बारिश की पानी मोहल्ले पर चला जाता है जिससे पुरा मोहल्ला जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।
(8) आधोसंरचना मद से स्वीकृत दो बी.टी (डामरीकरण) सड़क निर्माण कार्य को आज दिनांक तक प्रारंभ नही किया गया है 25/10/2021 को स्वीकृत कार्यो का कार्यादेश जारी किया गया है अन्य वार्डो पर उक्त समय पर स्वीकृत निमार्ण कार्य पूर्ण किया जा चुका लेकिन हमारे वार्ड का निर्माण कार्य क्यो रोका गया है यदि ठेकेदार कार्य नही कर रहा तो उसे तत्काल ब्लैकलिस्ट करे।

(9) दिनांक 06/04/022 को पत्र क्रमांक 44 के द्वारा मठखनवा पारा काली मंदिर गली को जलभराव की समस्या बचाने के लिए पहले निर्मित कच्चे नाली पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा को हटाकर नाली निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था अवैध कब्जा व अवैध प्लाटिंग के लिए समर्पित निगम प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही किया और जनता जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।
पार्षद निधी का राशी निगम में जमा है बावजूद काम नहीं करवाना राजनीति से प्रेरित परिलक्षित है, उक्त समस्याओ का अतिशीघ्र निराकरण नही किये जाने पर दिनांक 26/08/022 को आपके निगम कार्यालय का उग्र आंदोलन करते हुए घेराव कर निगम प्रशासन की निकम्मेपन के लिए चूडियां भेट किया जायेगा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। इस उग्र आंदोलन से होने वाले समस्त क्षति व घटनाओ के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगें सो सूचना जाने।
मुख्य रूप से उपस्थित जोगी कांग्रेस पार्षद दल के नेता एवज देवांगन जी पार्षद वार्ड 31, अश्वनी चांदरे पार्षद वार्ड क्र 22 , राजकुमार साहू पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्र 05, लोकनाथ साहू, ओमप्रकाश साहू जिला महामंत्री रायपुर, अश्वनी जंघेल, तामेश्वर वर्मा, जीवन साहू, शेखूराम साहू, दुर्गा यादव आदि।

