छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में SBI के रिटायर्ड मैनेजर से 20 लाख 90 हजार 28 रुपए की ठगी हुई है। ठगों ने बीमा पॉलिसी रिनिवल करवाने और मैच्योरिटी की पूरी राशि मिलने का झांसा देकर अपने खाते में पैसे डलवा लिए। वहीं जब फ्रॉड होने की भनक लगी तो पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई। अब जगदलपुर पुलिस ने नोएडा से 2 ठगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, आनंद राय देशमुख ने साल 2015 में HDFC LIFE बीमा करवाया था। वहीं साल 2023 में उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया। फोन पर उन्हें उनके बीमा के बारे में, उनकी पूरी स्कीम के बारे में जानकारी दी और भरोसे में लिया। जिसके बाद उनसे कहा कि रिनिवल करवा लो फिर बीमा की पूरी राशि मिल जाएगी।
2023 से लगातार डाले पैसे
साइबर एक्सपर्ट की ली मदद
मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ था, इसलिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली गई। पुलिस ने बीमा से रिलेटेड हर एक दस्तावेज खंगाले। इसके साथ ही जिस नंबर से कॉल आया था और जिस खाते में पैसे डाले गए थे उसका पता लगाया गया।
पुलिस को उत्तर प्रदेश के नोएडा में लोकेशन मिली। जिसके बाद SP शलभ कुमार सिन्हा ने जगदलपुर में अफसर और जवानों की एक टीम बनाई और उस टीम को आरोपियों को पकड़ने के लिए नोएडा भेजा।
पुलिस के 3 दिनों तक बिछाया जाल
10 हजार लोगों का बीमा डेटा बरामद
साथ ही इनके पास से करीब 10 हजार लोगों का बीमा डेटा भी बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों में फोन कर बीमा कंपनी के नाम पर ठगी करते थे।
SP बोले- सतर्क रहें
SP शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इनके पास से ठगी के 9 लाख रुपए की भी रिकवरी की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, ऐसे साइबर ठगों से बचें, सतर्क रहें।



