सोने से पहले नाभि में लगाएं नीम का तेल, बरकरार रहेगी सेहत और सुंदरता अगर तेल में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो नीम के तेल में कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं. नीम के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन टिश्यू को हील करने और नए टिश्यू बनाने में असरदार साबित होते हैं.
इसके साथ ही नीम के तेल में विटामिन-ई, अमीनो एसिड और फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. नीम के तेल में मौजूद ये गुण स्किन को ग्लोइंग बनाने के अलावा बालों को भी हेल्दी बनाने का काम करते हैं. मेडिकलन्यूज़टुडे के मुताबिक, आयुर्वेद में नीम का तेल नाभि में डालने की सलाह दी जाती है. अगर आप नहीं जानते हैं नीम के तेल और उसके फायदे के बारे में तो आज हम आपको इसके फायदे बताते हैं. इस तरह लगाएं नाभि पर नीम का तेल
रोज रात को सोने के लिए बेड पर जाने से पहले सीधे लेट जाएं और नीम के तेल की दो बूंदें अपनी नाभि पर डालें. तेल डालने के बाद कुछ देर सीधे ही लेटे रहें, ताकि तेल आसानी से नाभि के अंदर चला जाए. जब तेल नाभि के अंदर अच्छी तरह से अब्सॉर्ब हो जाए, तब आप अपनी सुविधानुसार पॉश्चर में सो सकते हैं.
नाभि पर नीम का तेल लगाने के फायदे
स्किन के लिए फायदेमंद – नीम के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को खिला और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं. नीम का तेल नाभि में डालने की आदत को अगर रूटीन में शामिल कर लिया गया, तो पिंपल्स, पिगमेंटशन, एक्जिमा और फोड़े-फुंसी की समस्या दूर होती है. साथ ही त्वचा पर भी निखार भी आता है.
बालों के लिए फायदेमंद – नीम औषधीय गुणों से भरपूर है, जो न सिर्फ स्किन और हेल्थ को बेहतर रखता है, बल्कि बालों को भी पोषण देता है. जिन्हें डैंड्रफ की समस्या होती है, वे बालों पर नीम का तेल लगा सकते हैं. नीम का तेल हेयरफॉल और बालों का रूखापन कम करने में असरदार होता है.

