नगर निगम बिरगांव स्थित *प्रखर पब्लिक स्कूल बिरगांव* में ग्रीन डे मनाया गया। बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरे रंग के परिधान डालकर पहुंचे। नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
संस्था प्रमुख श्रीमती सरिता साहू ने कहा कि यदि हम अपने जीवन से प्यार करते हैं तो पेड़ पौधों से लगाव रखना अनिवार्य है। पेड़ पौधे हैं तो जीवन है। यदि पर्यावरण ही संतुलित नहीं रहा तो जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। हम सबका कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनको संरक्षित भी करें। शिक्षकों के साथ – साथ छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण कर उसको पुष्पित और पल्लवित करने का संकल्प लिया ।

