पुलिस पब्लिक स्कूल में वाइस प्रिंसिपल की भर्ती 40 हजार वेतन | पुलिस पब्लिक स्कूल पेंशन रायपुर (Police Public School Pension Raipur) द्वारा 2022-23 के लिए वाइस प्रिंसिपल (Vice Principal) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15 जुलाई 2022 तक रायपुर में निम्नलिखित पद के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड, अंग्रेजी में संचार कौशल और प्रासंगिक कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
पदों के नाम – वाइस प्रिंसिपल (Vice Principal)
पदों की संख्या – 01 पद
वेतन – न्यूनतम 40 हजार
विभाग का नाम – पुलिस पब्लिक स्कूल पेंशन रायपुर (Police Public School Pension Raipur)महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 24-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-07-2022 शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से पीजीटी विज्ञान (PGT Science) समकक्ष होना चाहिए।
अनुभव:–
किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में 5 साल अध्यापन।
स्कूल प्रशासन में 2 साल।
जो फ्रेशर सीखने के इच्छुक हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने बायो डाटा को निर्धारित प्रारूप में ईमेल कर सकते हैं (विवरण के लिए कृपया पीडीऍफ़ देखें।) या इसे स्कूल कार्यालय में 15 जुलाई 2022 को या उससे पहले जमा करें। साक्षात्कार अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा

