जल ग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र के तकनीकी विशेषज्ञ, लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, यांत्रिकी समूह एवं विभिन्न रिक्त पद पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए सुनहरा अवसर है, दोस्तों जल ग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र जिला दंतेवाड़ा के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न पद पर इच्छुक योग्य उम्मीदवार के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं अंतिम तिथि से पहले विभाग को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
भर्ती के संबंध में जानकारी, नोटिफिकेशन का विवरण, पदों की संख्या, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, आवेदन की तिथि, उम्र सीमा, एप्लीकेशन फीस, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। वह विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर ले, इसके बाद आवेदन करें अन्य नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट को प्रतिदिन विजिट करें
नोटिफिकेशन विवरण
कार्यालय कलेक्टर सह अध्यक्ष जल ग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा जिले में रिक्त विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके अनुसार उम्मीदवारों को जिला दंतेवाड़ा के उपसंचालक कृषि (डबल्यूडीसीडी) मैं आवेदन करना होगा, आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2024 तक दिया गया है। यह भर्ती संविदा नियुक्ति है और यह नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी।
पदों की जानकारी
जल ग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा जिले में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार कुल 07 पदों पर भारतीय क्या जाना है। योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं नियमित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
तिथि
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जल ग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन करने की तिथि इस प्रकार है।
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 22 फरवरी 2024
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 8 मार्च 2024 शाम 5:30 बजे तक
आवेदन नियमित समय तक ही स्वीकार्य होगा,नियमित समय के पश्चात प्राप्त आवेदन को अस्वीकार माना जाएगा।
उम्र सीमा
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जल ग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र के आवेदन हेतु उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा निम्न होगा।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष
- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष होना चाहिए
उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2024 की स्थिति में होनी चाहिए ।
क्वालिफिकेशन योग्यता
जल ग्रहण प्रकोष्ठ कर डाटा केंद्र के विभिन्न पदों की योग्यता इस प्रकार है
- तकनीकी विशेषज्ञ के लिए : कृषि अभियांत्रिकी में स्नातकोत्तर और मृदा संरक्षण वानिकी उद्यानिकी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंध में न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव ।
- लेखपाल के लिए स्नातक माननीय संस्थाओं से कंप्यूटर में डिप्लोमा या डिग्री , साथ में 6 माह का डिप्लोमा और चार्टर्ड अकाउंटेंट से एक वर्ष का आर्टिकलशिप का अनुभव।
- यांत्रिकी के लिए बीटेक कृषि अभियांत्रिकी या बी. ई.सिविल के साथ साथ मृदा एवं जल संरक्षण उद्यानिकी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।
- एम.बी.ए अथवा प्रबंध में स्नातकोत्तर या डिप्लोमा, ग्रामीण प्रबंधन विकास में स्नातकोत्तर अथवा समतुल्य, डिप्लोमा सामाजिक कार्य समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर साथी मृदा एवं जल संरक्षण कृषि या उद्यानिकी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव।
सटीक और स्पष्ट जानकारी के लिए नीचे दिए गए पीएफ का अवलोकन अवश्य करें
आवेदन कैसे करें
दोस्तों जो उम्मीदवार जल ग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र के विभिन्न पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह उम्मीदवार कार्यालय उपसंचालक कृषि डबल्यूडीसीडी जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ पिन कोड 494449 में दिनांक 8 मार्च 2024 शाम 5:30 बजे आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज Important Document
- एजुकेशन सर्टिफिकेट (योग्यता प्रमाण पत्र)
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (हॉल का खींचा हुआ )
- पहचान पत्र

