*छत्तीसगढ़:नौ लाख के पटाखे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,27 कार्टुन में भरकर ले जा रहे थे ओडिसा…*
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोडा पुलिस व साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा से रायपुर मालवाहक में लादकर नौ लाख का पटाखा ला रहे दो आरोपितों को पकड़ा।पुलिस के अनुसार आरोपितों से 27 कार्टून में नौ लाख का पटाखा जब्त किया गया है। आरोपितों ने परिवहन व खरीदी का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया। जिससे इन पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपितों से परिवहन में प्रयुक्त मालवाहक भी जब्त किया गया है।
नौ लाख के पटाखे के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बरगढ़ ओडिशा के रास्ते अवैध रूप से पटाखा रायपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा पर सिंघोडा थानांतर्गत रेहटीखोल के पास दबिश दी। यहां मुखबिर के बताए वाहन पहुंचने पर वाहन रोकने प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन आगे बढाकर भागने लगा। जिसे पीछा कर रोक लिया गया। वाहन की जांच में 27 कार्टून में पटाखा मिला। जिसकी कीमत नौ लाख आंकी गई है।वाहन सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। इनसे दस्तावेज दिखाने को कहा गया, किन्तु बिल, दस्तावेज, लायसेंस कुछ भी इनके पास नहीं था। जिस पर सिंघोडा में मामला दर्ज किया गया।

