छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के के लिए जूनियर इंजीनियर की 377 पदों परनोटिफिकेशनजारी की है। जिसके लिए इंजीनियरिंग डिग्री धार महिला पुरुष अभ्यर्थी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आज दिनांक यानी की 22 सितंबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक सबमिट कर सकते हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यापम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी की चयन विभाग द्वारा लिखित परीक्षा एवं मेरिट सूची के आधार पर किया जावेगा। इस भर्ती अभियान के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसके अलावा इन पदों के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें विभाग द्वारा 35400 से 112400 रुपया प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जावेगा। की विभागीय विज्ञापन एवं ऑनलाइन फॉर्म लिंक नीचे दिया गया है। जहां से आप आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
| छत्तीसगढ़ जूनियर इंजीनियर सीधी भर्ती | |
| विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड |
| बोर्ड का नाम | छत्तीसगढ़ व्यापम |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर |
| पदों की संख्या | 377 पद |
| योग्यता | इंजीनियरिंग डिग्री |
| श्रेणी | |
| आयु सीमा | 18 से 45 वर्ष |
| वेतन | 35400 – 112400 /- रुपया महीना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
| ऑफिसियल वेबसाइट | vyapam.cgstate.gov.in |
सीजी व्यापम जूनियर इंजीनियर भर्ती – पद विवरण
पदों का विवरण – छत्तीसगढ़ व्यापम कनिष्ठ अभियंता वैकेंसी की प्रवर्गवार विवरण निम्नानुसार है
सेवा श्रेणी – तृतीय श्रेणी
वेतनमान – 35400 से 112400 रुपया प्रतिमाह
मूलनिवासी – छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिला के मूल निवासी प्रमाण पत्र आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले का होना चाहिए।
न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता
शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार द्वारा कनिष्ठ अभियंता (टी एण्ड डी/जनरेशन/सिविल) पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता
| ब्रांच | न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता |
| इलेक्ट्रिकल | इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल एण्ड इन्स्ट्रमेन्टेंशन इंजीनियरिंग ब्रांच में त्रिवर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष। |
| मैकेनिकल | मेकेनिकल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग ब्रांच में त्रिवर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष। |
| सिविल | सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में त्रिवर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष |
| इलेक्ट्रॉनिक्स | इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्प्यूनीकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इन्स्ट्रमेन्टेंशन इंजीनियरिंग ब्रांच में त्रिवर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष |
संबधित ब्रांच में बैचलर इन इंजीनियरिंग या समकक्ष योग्यताधारी उम्मीदवार भी आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी वैकेंसी के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष उम्मीदवारविभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 22 सितंबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
नियुक्ति प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया – जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता के पद पर भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्नानुसार है :-
(क) प्रतियोगी परीक्षा – कनिष्ठ अभियंता के पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के कुल 100 अंकों में से अनारक्षित व अन्य पिछडा वर्ग प्रवर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 40% एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 30% अर्हकारी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
(ख) परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की ब्रांचवार प्रावीण्य सूची निर्मित की जाऐगी। कंपनी की आवश्यकता अनुसार प्रावीण्य सूची में से विज्ञापित पदों की प्रवर्गवार संख्या के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उचित संख्या में बुलाया जावेगा। दस्तावेजों के सत्यापन के समय ही उम्मीदवारों से जिस कंपनी में कार्य करना चाहते है, उसका विकल्प लिया जावेगा। प्रावीण्य सूची की वरीयता, कंपनी चयन का विकल्प एवं उपलब्ध प्रवर्गवार पदों के अनुसार उम्मीदवारों को कंपनी आबंटित की जाऐगी। दस्तावेजों के सत्यापन में पात्र पाए गए उम्मीदवारों की प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर निर्मित प्रावीण्य सूची में से तत्समय लागू छत्तीसगढ़ शासन के आरक्षण रोस्टर के अनुसार विज्ञापित पदों की पूर्ति की जावेगी।

