Chhattisgarh BJP Resignation News: छत्तीसगढ़ के धमधा में भारतीय जनता पार्टी के 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। नाराज लोगों ने साजा विधायक ईश्वर साहू की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष जताया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा धमधा मंडल
Chhattisgarh BJP Resignation News: छत्तीसगढ़ के धमधा में भारतीय जनता पार्टी के 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। नाराज लोगों ने साजा विधायक ईश्वर साहू की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष जताया है।
उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रम्हाभट को भेजा है। इस्तीफा देने वालों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धमधा मंडल के अध्यक्ष डॉ. हर्ष साहू और सक्रिय सदस्य तेजराम साहू सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं।
किसानों की समस्याओं को लेकर बढ़ी नाराजगी
पार्टी से जुड़े नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा था। उनका कहना है कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर समाधान की उम्मीद के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने से असंतोष बढ़ता गया। इसी नाराजगी के बीच 15 लोगों ने एक साथ इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने साजा विधायक ईश्वर साहू की कार्यप्रणाली को लेकर भी अपनी असहमति जताई है।
डॉ. हर्ष साहू समेत इन लोगों के नाम शामिल
सामूहिक इस्तीफा देने वालों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धमधा मंडल के अध्यक्ष डॉ. हर्ष साहू और सक्रिय सदस्य तेजराम साहू के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। इसके अलावा कमलेश जंघेल, भरत गिरी गोस्वामी, दुवासू साहू, नेतूराम साहू, भानुप्रताप साहू, लीलाराम, चेतन देवांगन, अनिल कुमार, दूजलाल, सावंत साहू और खेमगिरि गोस्वामी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस्तीफा देने वालों में शामिल बताए गए हैं।
मंडल अध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा
नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रम्हाभट को भेजा है। एक साथ 15 लोगों के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा संगठन में हलचल बढ़ गई है।

