छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के कुल 880 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार पदों की पूर्ति होने तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या – कुल 880 पद
विभाग का नाम – कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 12-10-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – पदों की पूर्ति होने तक
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यतायें:-
1.प्रयोगशाला परिचारक – किसी मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था से हाई स्कूल (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।
2.भृत्य – किसी मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था से पांचवी परीक्षा उत्तीर्ण।
3.चौकीदार – किसी मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था से पांचवी परीक्षा उत्तीर्ण।
4.स्वीपर – किसी मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था से पांचवी परीक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा:-
छत्तीसगढ़ के मूल/स्थानीय निवासी अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2023 को 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक न हो।

