कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कांसाबेल, जिला- जशपुर (छ.ग.) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 28.11.2022 से 16.12.2022 तक पंजीकृत एवं स्पीड पोस्ट डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- आंगनबाड़ी सहायिका
- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- पदों की संख्या – 03 पद
विभाग का नाम – कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कांसाबेल, जिला- जशपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 28-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16-12-2022
PDF FILE :-
-
आयु सीमा:–
आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जावेगी)
उपरोक्तानुसार शहरी/ग्रामीण /आदिवासी परियोजना में कोई आवेदिका न मिलने पर कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षणिक योग्यता शिथिल मानकर दसवी बोर्ड रखी जावेगी। इस अनुसार भी कोई आवेदिका न मिलने पर शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण रखी जावेगी। इसके बाद भी कोई आवेदिका न मिलने पर शैक्षणिक योग्यता शिथिल मानकर 5वीं उत्तीर्ण रखी जावेगी।
सहायिका पद में भी उपरोक्तानुसार 8वीं शैक्षणिक योग्यता वाली आवेदिका न मिलने पर शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रावधान शिथिल मानकर कम शैक्षणिक योग्यता के आवेदन पर विचार किया जावेगा। जिन अभ्यार्थियों के अंकसूची ग्रेडेशन पद्धति से तैयार किया गया है, वे कृपया संबंधित संस्था/शाला से अंक तालिका प्राप्त कर आवेदन के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करें। अन्यथा आपके अंकसूची का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा, जिसके लिए आप स्वंय जिम्मेदार रहेंगे।
इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 28.11.2022 से 16.12.2022 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कांसाबेल, जिला जशपुर (छ.ग.) को पंजीकृत एवं स्पीड पोस्ट डाक से भेज सकते हैं। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे।

