आरोपी भगवती उर्फ संजय उर्फ पोंगा के कब्जे से धारदार नुकीलानुमा चाकू जप्त
थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर
अप.क्र.46/23 धारा:- 25,27 आर्म्स एक्ट
नाम पता आरोपी:-
भगवती यादव उर्फ संजय उर्फ पोंगा पिता रतिराम यादव उम्र-22 साल साकिन वार्ड क्र.14 तुलसी थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) उदयन बेहार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में चाकूबाज पर प्रभावी अंकुश लगाने गिरफ्तार किया गया है।
विवरण:- इस प्रकार है कि दिनांक 30/01/23 को जरिए मुखबीर सूचना मिला की एक व्यक्ति आम जगह में हथियानुमा चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि उक्त सूचना पर पुलिस पार्टी गवाहान लेकर तस्दीक हेतू रवाना होकर मुखबिर के बताये जगह पर पहुंचने पर अपने हाथ में आरोपी द्वारा एक चाकुनुमा हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले आम लोगो को डरा- धमकाकर भयभीत कर रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना *नाम भगवती यादव उर्फ संजय उर्फ पोंगा* बताया जिसकी समक्ष गवाहान तलाशी लेने पर एक नुकीला धारदार हथियारनुमा चाकू रखना पाया गया, उक्त चाकू रखने के संबंध में नोटिस देकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया जिन्होने कोई कागजात नही होना नोटिस में लिखित में दिया गया जिसे गवाहो के समक्ष आरोपी कब्जे से एक धारदार हथियार नुमा चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा 25,27आर्म्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर सूचना परिजन को दिया गया है।

