बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के करोड़ों फैंस हैं। पीसी अपने फैंस का ध्यान रखते हुए अपनी डेली अपडेट्स और फोटोज शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर कर बीते दिनों को याद करती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी 18वें साल की फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही हैं और अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस की खूबसूरती में आज भी कोई कमी नहीं आई है।
प्रियंका ने पहनी बिकिनी संग बिंदी और चूड़ी
प्रियंका चोपड़ा ने प्रिंटेड ब्राउन बिकिनी पहने हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में खास बात ये है कि बिकिनी के साथ एक्ट्रेस ने बिंदी और ब्लैक चूड़ियां कैरी की है। जो लोगों का ध्यान खींच रही है। लोगों का कहना है कि आपको यूं ही देसी गर्ल नहीं कहा जाता है। बिकिनी के साथ आपने बिंदी और चूड़ियां पहनकर परफेक्ट लुक दिया है।
पति निक जोनस ने किया रिएक्ट
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सिरसा नवंबर 2000, पेश है मेरा 18 साल पुराना ‘स्मोल्डर’।’ एक्ट्रेस की फोटो पर पति निक जोनस ने फायर इमोजी बनाया। तो वहीं एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा, ‘ब्रूह।’ इसके अलावा अन्य सेलेब्स भी पीसी की फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं और उनके सेक्सी फिगर की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- गैंगरेप कल्चर को बढ़ावा देने वाले परफ्यूम एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, ऋचा चड्ढा समेत कई सितारों ने भी की निंदा
फैंस ने लिए मजे
प्रियंका चोपड़ा की फोटो देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए। एक फैन ने लिखा, ‘आप उस वक्त भी खूबसूरत थी और आज भी खूबसूरत है।’ अन्य एक ने लिखा, ‘हमारी देश की शान प्रियंका।’ एक यूजर ने निक जोनस को टैग करते हुए लिखा, ‘निक उस वक्त आप 8 साल के थे, क्या आपने सोचा था कि एक दिन आप भारत का एक नायाब हीरा चुरा लोगे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आपको देसी गर्ल का टैग एकदम सही दिया है, सिर्फ आप बिकिनी के साथ बिंदी पहन सकती हैं।’

