//प्रेस विज्ञप्ति//
दिनांक 18.08.2022
*गांजा तस्करी करते मध्य-प्रदेश के 04 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*
विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 17.08.2022 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट गिरीश तिवारी तथा थाना प्रभारी गंज आशीष यादव को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम सोनी, अमित सिंह पटेल, रोहित सिंह पटेल एवं उत्तम सिंह पटेल निवासी रींवा (म.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 10 किलो 220 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये* जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 240/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
*आरोपियान कुछ माह पूर्व जिला रींवा के थाना मनगवां क्षेत्र में ब्रेजा वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एच/3621 में गांजा की तस्करी कर रहे थे, कि मनगवां पुलिस द्वारा आरोपियों का पीछा करने के दौरान आरोपियान गंाजा से भरे ब्रेजा वाहन को छोड़कर फरार हो गये थे। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मनगवां जिला रींवा में अपराध क्रमांक 169/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध मनगवां पुलिस को जानकारी दी गई है, मनगवां पुलिस द्वारा भी अपने प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।*
*वर्ष 2016 में आरोपी रोहित सिंह पटेल के विरूद्ध धोखाधड़ी के मामले में थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार में धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें वह जेल निरूद्ध रह चुका है।*
*गिरफ्तार आरोपी *
*01. शुभम सोनी पिता सूरसरी प्रसाद सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुर थाना बिछिया जिला रींवा (म.प्र.)।*
*02. अमित सिंह पटेल पिता दिनेश सिंह पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी घटेहा थाना जनेह जिला रींवा (म.प्र.)।*
*03. रोहित सिंह पटेल पिता श्री संगम लाल सिंह पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी मलपार थाना सोहागी जिला रींवा (म.प्र.)।*
*04. उत्तम सिंह पटेल पिता श्री बलराम सिंह पटेल उम्र 22 वर्ष सा. कनपुरा थाना जवां जिला रींवा (म.प्र.)।*
*कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. संतोष सिंह, शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. संतोष दुबे, कुलदीप द्विवेदी, मार्तण्ड सिंह, आर. विजय पटेल, घनश्याम साहू, संतोष सिन्हा, संदीप सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, आशीष राजपूत तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम, प्र.आर.कोपेश्वर पटेल एवं आर. कमर आलम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

