गणेश दास मानिकपुरी पूर्व अध्यक्ष हमाल मजदूर संघ ने ज्ञापन देते हुए क्षेत्रीय विधायक से निवेदन किया है की अंडर ब्रिज बनने के पश्चात बड़ा अशोकनगर दो भागों में बट गया है जिससे कि यहां रहने वाले निवासियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है राशन की दुकानें ब्रिज के उस तरफ हो गई जिससे कि राशन लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ,स्कूल भी आने जाने में बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है किसी स्वास्थ्य चिकित्सा की आवश्यकता है तो भी उन्हें इस बस्ती से घूम कर दुर्गा चौक पार कर के उस पार जाना पड़ रहा है क्योंकि दुर्गा चौक चारों तरफ से लोगों की आवाजाही के कारण भारी दबाव में रहेगा अतः पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी क्षेत्रीय विधायक से निवेदन करते हुए श्री मानिकपुरी जी ने समस्त मोहल्ला वासियों से आवेदन बनाकर हस्ताक्षर करा कर आगे प्रेषित करने हेतू अपना अभियान चला रखा है जिसके तहत उन्होंने प्रत्येक दुकान व मोहल्ला वासियों के घर जाकर उनसे हस्ताक्षर दिया वह उन्हें भी संभावित घटना से अवगत कराया जिससे कि सभी मोहल्ला वासी वह दुकान व्यवसाई सहमत हुए उन्होंने आगे बताया कि यदि फुट ओवरब्रिज का निर्माण हो जाता है तो यह सारी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा अतः क्षेत्रीय विधायक को पुनः निवेदन करते हुए उन्होंने इस ओर संज्ञान लेने हेतु निवेदन पत्र तैयार किया है

