*क्या आपको भी सताता है पार्टनर को खोने का डर?*
पार्टनर को खोने का डर कभी-कभी उलझन और गुस्से में बदल जाता है। ऐसे में आपको खुद को समझाने की जरूरत है क्योंकि आपके पार्टनर को आपके अंदर छुपा प्यार नहीं दिखेगा|
कहते हैं कि प्यार में खोने का डर आपको अपने पार्टनर के ज्यादा करीब लाता है। वहीं, ऐसा भी होता है कि पार्टनर को खोने का डर कभी-कभी उलझन और गुस्से में बदल जाता है। ऐसे में आपको खुद को समझाने की जरूरत है क्योंकि आपके पार्टनर को आपके अंदर छुपा प्यार नहीं दिखेगा, उसे आपके बिहेव को देखकर नेगेटिव वाइब्स ही आएगी इसलिए अगर आपको पार्टनर को खोने का डर लगता है, तो आपको खुद को समझाना चाहिए। मेडिटेशन करें
मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहता है और फालतू के विचार दिमाग में नहीं आते हैं। ऐसे में मेडिटेशन हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। इससे आप खुद पर कंट्रोल भी रख सकते हैं।
पार्टनर से शेयर करें
आपके डर को लेकर पार्टनर के मन में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए इससे अच्छा यह है कि पार्टनर से पहले ही अपने मन की बातें कह दें। ऐसा करने से पार्टनर को आपका डर और इनसिक्योरिटी समझ आएगी और वह इस फीलिंग को दूर करने में मदद करेगा।
खुद को समझाएं
आपका अपना बेस्ट एफर्ट कर सकते हैं। आपका पार्टनर अगर आपकी कोशिशों की वैल्यू करता है, तो फिर आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बस अपने पार्टनर से प्यार, केयर और रिस्पेक्ट करनी है।
बातचीत से होगी प्रॉब्लम दूर
सप्ताह में एक बार पार्टनर से बात जरूर करें कि उन्हें आपकी कौन-सी बातें पसंद नहीं है और आपको उनकी किन बातों से दिक्कत है। ऐसा करने से आप दोनों के बीच में सब कुछ क्लियर रहेगा और गलतफहमियां रिश्ते को कमजोर नहीं करेगी।
सच्चाई को भी रखें याद
यह कड़वा सच है कि कभी-कभी हम लाख कोशिशों के बाद भी रिलेशनशिप को बचा नहीं पाते। आपका पार्टनर अगर आपके साथ नहीं रहना चाहेगा या दूर जाने का बहाना तलाशेगा, तो आप इसमें कुछ नहीं कर सकते इसलिए आपको इस सच को भी याद रखना होगा।

