*एक्ट्रेस के पिता ने लगा दिए थप्पड़!
अक्षरा सिंह ने कहा- मैं कहीं भी जाऊं और किसी के साथ भी आपको क्या?*
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया स्टार हैं। वह सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियोज शेयर करती हैं जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। अब एक्ट्रेस का नया वीडियो वायरल हो रहा है।भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई मजेदार पोस्ट करती हैं और फैंस को भी उनके वीडियोज काफी पसंद आते हैं। अब अक्षरा ने अपने पिता के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पिता को एक डायलॉग सुनाती हैं और इसके बाद उनके पिता उन्हें मारने आते हैं। दरअसल, इस वीडियो में वह टीवी शो अनुपमा का फेमस डायलॉग ‘आपको क्या’ पर एक्ट करती हैं जो अनुपमा ने वनराज को कहा था। अक्षरा कहती हैं, ‘मैं घुमु, फिरूं, नाचूं, गाऊं, हंसू, खेलूं, बाहर जाऊं, अकेले जाऊं, किसी के साथ जाऊं, जहां जाऊं जब जाऊं जैसे भी जाऊं आपको क्या?अक्षरा के ये बोलते ही उनके पिता उन्हें मारने आते हैं। वीडियो काफी मजेदार है। इसे शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, ‘प्लीज आप ये अकेले में ट्राई मत करना।’ फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया, ये वीडियोज के चक्कर में आपको सच में मार ना पड़ जाए कभी। तो किसी ने लिखा, आपके वीडियोज काफी मजेदार होते हैं। इन्हे देखकर चेहरे पर स्माइल आ जाती है

