Amazon Layoffs: सुबह का वक्त जब लोग सोकर उठे और अपने लैपटॉप को ऑन किया तो उन्हें एक मेल दिखा, जिसने उनकी उम्मीदों को एक पल में धाराशाई कर दिया। जी हां अमेजन ने सुबह-सुबह अपने 250 कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बाहर का रास्ता दिखाया यानी कि नौकरी से निकाल दिया। कंपनी की डिवाइस यूनिट में ये कटौती की गई।
जहां पर किंडल ई-रीडर और इको स्मार्ट स्पीकर जैसे प्रोडक्ट निर्मित होते हैं। छंटनी का असर असर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल और टेक्स्ट मैसेज भेजा। इससे पहले कंपनी ने स्ट्रक्चर से संबंधित कार्यों की गहराई से समीक्षा की और फिर पदों को खत्म किया गया।
अमेजन नहीं बल्कि इन कंपनियों ने भी ईमेल भेजकर नौकरी से निकाला
यह कोई नहीं प्रकिया नहीं है। अमेजन से पहले मेटा और ओरेकल ने भी सुबह-सुबह ईमेल भेजकर कंपनी के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाने की सूचना दी थी। कंपनी के एक प्रवक्ता के अनुसार, हमने कुछ पदों को खत्म करने का फैसला लिया, जो कि काफी मुश्किल है। कितने पदों पर असर पड़ा इसको लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी। रिपोर्ट के अनुसार, इसका असर 250 कर्मचारियों पर पड़ा है।
इंजीनियरिंग लीडरशिप का सितंबर का मेमो किया जारी
छंटनी का असर काम के इंप्रूवमेंट पर पड़ेगा। जिससे प्रोडक्ट रोडमैप के साथ बेहतर तालमेल बिठा सकेंगे। छंटनी से एक दिन पहले अमेजन ने एक मेमो जारी किया। जो कि इंजीनियरिंग लीडरशिप से जुड़ा था। जिसमें AI के दौर में डेवलपर्स की क्या भूमिका है। इस पर चर्चा हुई। मेमो में कहा गया कि, इस बदलाव को हमें अपनाना होगा। सीखना जरूरी है, जिसके लिए समय निकालना होगा। नहीं तो हम पीछे छूट जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के काम में AI अहम भूमिका निभाएगा। छंटनी के बीच मेजन ने एलेक्सा (Alexa) पर चलने वाले पांच नए डिवाइस शो किये। इनमें ‘इको शो 16’ स्मार्ट डिस्प्ले, ‘एलेक्सा फोटो फ्रेम’ और बेडसाइड पर रखने वाली ‘इको टाइम’ शामिल है। इसे कंपनी की ‘डिवाइस यूनिट’ ने ही तैयार किया है.
अमेजन पहले भी कर चुका है यह काम
यह कोई पहली बार नहीं है कि, अमेजन कंपनी में छंटनी हुई हो। इससे पहले भी अक्टूबर महीने में कंपनी ने 1,000 कर्मचारियों का निकालने का फैसला किया। जो मुख्य रिटेल डिवीजन से रिलेटेड थे। कंपनी ने जनवरी में 16,000 पदों पर कटौती का अनाउंसट किया था। वहीं, साल 2025 अक्टूबर में कंपनी ने 14 हजार लोगों को नौकरी से निकाला था। कंपनी AI के क्षेत्र में 220 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकता है। सिर्फ अकेले अमेजन ही नहीं बल्कि टेक सेक्टर में लाखों नौकरियों पर खतरा बरकरार है। इस साल 1,35,000 नौकरियों पर संकट है। ड्रॉपबॉक्स ने घोषणा कि, वह अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का 9 प्रतिशत हिस्सा कम कर रहा है. दूसरी ओर, माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 60,000 कर्मचारियों को जो कि उसके कुल वर्कफोर्स का एक-चौथाई हिस्सा है।

