उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग शहर की ओर से एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान से पासआउट हुए पुराने स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया। एल्युमिनी मीट कार्यक्रम के दौरान सीनियर स्टूडेंट्स ने संस्थान से जुड़े अपने पुराने किस्से व अनुभव को याद करते हुए सभी के साथ साझा किए।
संस्थान की ओर से सभी विद्यार्थियों का तिलक निकालकर स्वागत किया गया। इस दौरान डांस, गेम्स, मस्ती और विभिन्न गतिविधियों में सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में अजय साहू ने जूनियर्स को सीनियर्स के अनुभव से सीख लेने की बात कही। वहीं सीनियर्स ने सम्बोधित करते हुए जूनियर स्टूडेंट्स को पढाई और क्रिएटिविटी की तरफ प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर गिफ्ट सेरेमनी का आयोजन हुआ।