बीरगांव नगर निगम प्रशासन के भेदभाव पूर्ण रवैया एवं पार्षद निधी के कार्यों को कई आवेदनों के बावजूद नहीं कराने के विरोध में आज दिनांक 26 अगस्त को जिलाध्यक्ष व पार्षद बेदराम साहू के नेतृत्व मे लगभग 500 वार्डवासी व नगरवासीओ के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन करते हुए आयुक्त / महापौर का घेराव किया गया ।
निगम प्रशासन को वार्डो की जन समस्याओं के निराकरण हेतू दो – दो ,तीन-तीन महिनों से आवेदन दिया गया है. कई रिमाइंडर भी दिये गए, लेकिन निगम प्रशासन के भेदभाव व उदासीन कार्यप्रणाली के कारण वार्डो की समस्याओं का निराकरण आज दिनांक तक नही किया गया घण्टो धूप मे बैठ नारे के अपनी शिकायत आक्रोश के साथ दर्ज किया प्रशासन कि ओर से ज्ञापन लेने पहुँचे तहसीलदार चन्र्दवंशी जी को देख बेदराम साहू भड़क गए नारेबाजी तेज हो गया और निगमायुक्त व महापौर जनता के सामने आकर जवाब देने की मांग पर अड गये कोई नही आता देख आक्रोशित पार्षद दल ने गेट खोल अंदर प्रवेश कर नारे बाजी के कार्यालय पर दौड़ा लगाने जिस पर पुलिस प्रशासन व ज्ञापन लेने पहुँचे चन्र्दवंशी जी की समझाइश के बाद शांत हुए और तब जाकर निगमायुक्त बाहर निकला उन्हे पहले तो निगम क्षेत्र लोगो मूलभूत सुविधा करा पाने मे आसफल महिनो से पानी मोटर पम्प बंद स्ट्रीट लाईट बंद पर जमकर खारी खोटी सुनाई
समस्याओ पर निगमायुक्त ने कुछ समस्याओ पर गोल मोल व आवेदनो के तोड मरोड़कर जवाब दिए लिखित मे किसी प्रकार से प्रमाणित नही करा पाये नाली कन्वर्ट व पानी पम्प हेडपम्प सुधार, कच्चे दलदली रास्तो पर टस्ट मूरम डलवाने जैसे आवश्यक मूलभूत सुविधाओ पर व्याप्त समस्याओ को फंड नही होने का रोना रोया तो कुछ शिकायतो पर कार्यवाही नही कर पाने को अपनी गलती स्वीकार किए और कुछ जैसे पार्षद निधि से सीसी टीवी कैमरा के लिए एमआई सी या सदन की सहमति ले शीघ्र कार्यवाही करने की अस्वाशन दिये उनके जवाबो से असंतुष्ट जाहिर करते हुए पार्षद निधी से पम्प नही लगाने कुट रचित कर दूसरे स्थान की पम्प को पार्षद निधि से लगा बता निगमायुक्त व जलविभाग अधिकारी धन्नूराम देवांगन पर भकडे और ज्ञापन सौंपते हुए कडे शब्दो मे कहा एक सप्ताह के अंदर कार्यावाही नही किये जाने पर उक्त समस्याओ को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन करते हुए घेराव कर प्रशासन की निकम्मेपन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

मुख्य रूप से श्रीमान प्रदीप साहू प्रदेश अध्यक्ष अजीत युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष व पार्षद बेदराम साहू ,पार्षद दल नेता व पार्षद एवज देवांगन, पार्षद अश्वनी चांदरे, पार्षद श्रीमति डिगेश्वरी देवांगन, जिला महामंत्री ओमप्रकाश साहू, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार साहू, मन्नू बंजारे, रजत साहू, यशवंत पाटिल, डोमेश देवांगन, लोकनाथ साहू, दुर्गा साहू, ललित जंघेल, दुर्गेश साहू, नानकचन्द साहू, उमेश, भागवत साहू, मानबाई जगत,खेमिन चन्द्राकर, लता साहू, परदेशनिन साहू,दुलारी साहू आदि उपस्थित रहे।

