इस ट्रिक से करी पत्ते का पौधा हो जाएगा जंगल की तरह हरा-भरा, करना होगा बस ये काम
घर में करी पत्ते का पौधा लगाने से आपके बहुत काम हो सकते हैं। ये पौधा ना सिर्फ हराभरा रहकर गार्डन के वातावरण को शुद्ध कर सकता है बल्कि इस पौधे का काम किचन में भी किया जा सकता है। करी पत्ते का पौधा आसानी से किसी भी नर्सरी में मिल जाएगा और अधिकतर लोग इसे ऐसे ही घर ले आते हैं। ये उन कुछ गिने-चुने पौधों में से एक है जिन्हें गमले में लगाया जा सकता है और ये ग्रोथ भी अच्छी देते हैं। पर एक समस्या करी पत्ते के पौधे के साथ अक्सर देखी जाती है और वो ये कि कई लोगों के घर ये मर जाता है।
ये उन पौधों में से एक है जिन्हें ज्यादा मेंटेनेंस नहीं चाहिए, लेकिन कुछ गलतियां इसे खराब कर देती हैं। करी पत्ते का पौधा बहुत ही जरूरी होता है और ऐसे में अगर हम कुछ छोटे-छोटे हैक्स की मदद से इस पौधे को ना सिर्फ आपके गार्डन में सेट होने में मदद करें बल्कि ये इसे बहुत ही अच्छे से ग्रोथ दें।
सबसे पहले मौसम का ध्यान दें
कई लोग करी पत्ते के साथ सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि सर्दियों के मौसम में भी उसमें फर्टिलाइजर आदि देते हैं, लेकिन ऐसा सही नहीं है। सर्दियों का मौसम करी पत्ते का डोरमेंसी पीरियड होता है जिसमें अगर आप फर्टिलाइजर ज्यादा देते हैं तो उसे पीले पड़ने और मर जाने का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आपका पौधा सिर्फ लंबाई में ही बढ़ रहा है तो क्या करें?
अगर आपका पौधा बड़ा है और उसमें फरवरी में फूल आते हैं तो पेड़ अपनी सारी एनर्जी फल बनाने में लगा देता है और उस वक्त भी पेड़ की ग्रोथ रुक जाती है। अगर आप नए पौधे के लिए फूल और फल चाहते हैं तो आप इस तरह के फूलों को ना काटें, लेकिन अगर आप ये नहीं चाहते हैं तो इसमें से फूलों को काट दें और उसकी हार्ड प्रूनिंग करें। ऐसे में आपके करी पत्ते के पौधे में थोड़े ही दिनों में नई ब्रांच निकलने लगेंगी और फिर वो हरा भरा होने लगेगा। पर ऐसा ना हो कि आप हर मौसम में ये कर दें। आपको गर्मियों में ये बिल्कुल नहीं करना है। इसकी हार्ड प्रूनिंग (कड़ी छंटाई जिसमें उसकी टहनियों की कटिंग की जाती है) कर सकते हैं। आप इसे फरवरी से लेकर अप्रैल तक में करी पत्ते की ऐसी प्रूनिंग कर सकते हैं।
कौन सा फर्टिलाइजर करें करी पत्ते के पौधे में?
अगर आप पौधा नया लगा रहे हैं तो उसमें कोकोपीट, वर्मी कम्पोस्ट और मिट्टी का मिक्सचर इस्तेमाल करें। इसके साथ आप मॉस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पर हार्ड प्रूनिंग करने के बाद तेज़ी से उस पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए एक फ्री फर्टिलाइजर इस्तेमाल किया जा सकता है।

