आज नया मंगल बाजार गुढ़ियारी रायपुर में दानवीर भामाशाह चौक बनाया गया जिसमे साहू समाज और मोहल्ले के वरिष्ठ गन और नागरिक उपस्थित थे..
दानवीर भामाशाह जी ने मुगलों से लड़ने के लिए महाराणा प्रताप जी को अपनी पूरी संपत्ति धन दौलत अपनी पूरी सेना दान कर दी जिसके परिणाम स्वरूप हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप जी युद्ध में विजेता हुए..

रायपुर नगर निगम के अंतर्गत दानवीर भामाशाह वार्ड क्र 26 में नया मंगल बाजार कुआं के पास चौक का कोई नाम नहीं था , चौक के आस पास रहने वाले नागरिक गण और साहू समाज के पदाधिकारियों ने इस चौक का नामकरण करने का विचार बनाया और साहू समाज और मोहल्ले के वरिष्ठ जनों ने इस चौक का नाम दानवीर भामाशाह चौक रखा क्योंकि यह चौक दानवीर भामाशाह वार्डके अंदर आता है भामाशाह जी के दान और त्याग की स्मृति में भामाशाह जी की पूजा करके नामकरण किया अब नया मंगल बाजार कुवा के पास चौक को दानवीर भामाशाह चौक के नाम से जाना जाएगा..
इस अवसर पर साहू समाज के अशोक साहू , लालाराम साहू, तोरण लाल साहू, हितेंद्र साहू तोरण साहू , राज साहू , मुकेश साहू , दिपक साहू, अभय शर्मा , लक्ष्मी साहू रामदुलारी साहू ,सोनिया साहू, लक्ष्मी साहू, लता साहू कुसुम यादव , भारती ठाकुर अन्य सभी के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे..


