जीवन ज्योति स्कूल में आरक्षक शिव टोप्पो एवं परिवार ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, उपहार देकर बांटे खुशियां – वि.खं.पत्थलगांव के अन्तर्गत जीवन ज्योति स्कूल कोकियाखार में आरक्षक शिव टोप्पो एवं परिवार के द्वारा बेसहारा विशेष बच्चों के साथ बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर स्पेशल बच्चों की संस्था पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर इस दिन को यादगार बनाया। एक तरफ जहां बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए लोग होटल या रिसाट चुनते हैं वहीं एक तरफ आरक्षक के द्वारा अपना जन्मदिन बेहद सादगी तरीके से मनाया।सारी ताम झाम से दूर स्कूली बेसहारा विशेष बच्चों के साथ 20 नवम्बर को अपना जन्मदिन मनाया।

स्कूली बच्चों के बीच सपरिवार पहुंचे और अपने जन्मदिन का केक काटकर स्कूल के सभी बच्चों को स्वाल्पाहार व उपहार दिए बच्चे अपने साथ पाकर बहुत खुश हुए। अनाथ बच्चों के लिए कंबल,मच्छरदानी,शीश पेन्सिल,कम्पास बाक्स गिफ्ट दिये । जीवन ज्योति स्कूल के समस्त स्कूल स्टाफ एवं बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ बालकृष्ण देशवारी, अलसीना कुजूर, जसिन्ता पन्ना, करूणा,एस.कुजूर उपस्थित थे।

