Karwa Chauth Recipes: करवा चौथ का व्रत इस बार गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें सुबह जल्दी उठकर सरगी का सेवन करती हैं और पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को चांद देखने और व्रत खोलने के बाद पारंपरिक व्यंजनों का दौर शुरू होता है। व्रत की शुरुआत सेहतमंद सरगी से हो और
Karwa Chauth Recipes: करवा चौथ का व्रत इस बार गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें सुबह जल्दी उठकर सरगी का सेवन करती हैं और पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को चांद देखने और व्रत खोलने के बाद पारंपरिक व्यंजनों का दौर शुरू होता है।
व्रत की शुरुआत सेहतमंद सरगी से हो और शाम का भोजन खास बने, इसके लिए खजूर-नारियल लड्डू से लेकर मटर पनीर और लेमन राइस जैसी सात खास रेसिपीज तैयार की जा सकती हैं, जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती हैं। यहां जानिए इन सातों व्यंजनों की आसान रेसिपी और उन्हें बनाने का तरीका।
खजूर-नारियल के लड्डू
खजूर और अलग-अलग मेवों से बने लड्डू सरगी में शामिल करने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। इन्हें बनाने के लिए खजूर, नारियल और मेवों की जरूरत होती है।

सामग्री
- पिंड खजूर – 500 ग्राम
- नारियल के लच्छे – 1 कप
- कटे बादाम – ½ कप
- कटे काजू – ½ कप
- कटे पिस्ता – ½ कप
- कटे अखरोट – ½ कप
- घी – 1 टीस्पून
- इलायची पाउडर – 1 टीस्पून
बनाने की विधि
- खजूर की गुठलियां निकालकर उन्हें धो लें। इसके बाद मिक्सी में पल्स मोड पर पीस लें।
- एक पैन में घी गर्म करें और सभी मेवों को हल्का भूनकर अलग निकाल लें।
- बचे हुए घी में पिसे खजूर डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें भुने हुए मेवे, नारियल के लच्छे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण एकसार हो जाए तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।
- मिक्स वेज सूजी इडली
अगर सरगी में कुछ नमकीन खाने का मन है, तो मिक्स वेज सूजी इडली बनाई जा सकती है। इसमें सूजी के साथ गाजर, शिमला मिर्च, बींस और मटर का इस्तेमाल होता है।
मिक्स वेज सूजी इडली
अगर सरगी में कुछ नमकीन खाने का मन है, तो मिक्स वेज सूजी इडली बनाई जा सकती है। इसमें सूजी के साथ गाजर, शिमला मिर्च, बींस और मटर का इस्तेमाल होता है।

सामग्री
- सूजी – 1 कप
- दही – ½ कप
- पानी – ½ कप
- बारीक कटी गाजर – 1
- बारीक कटी शिमला मिर्च – 1
- बारीक कटी बींस – ¼ कप
- फ्रोजन मटर – ¼ कप
- बारीक कटी हरी मिर्च – 3
- बारीक कटा हरा धनिया – 1 टीस्पून
- नमक – 1 टीस्पून
- ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 सैशे
तड़के के लिए
- तेल – 1 टीस्पून
- राई – ¼ टीस्पून
- करी पत्ता – 8-10
- दरदरी कुटी भुनी मूंगफली – 1 टेबलस्पून
- बारीक कटा प्याज – 1
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
बनाने की विधि
- सूजी को दही और पानी में मिलाकर ढक दें। इसे 20 मिनट तक रखा रहने दें।
- एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, मूंगफली और करी पत्ता डालें। फिर प्याज डालकर भूनें।
- गैस बंद करके लाल मिर्च पाउडर डालें।
- तैयार तड़के को सूजी के मिश्रण में डालें। इसमें सभी सब्जियां, नमक और ईनो फ्रूट सॉल्ट मिलाकर अच्छी तरह चलाएं।
- मिश्रण को इडली मोल्ड में डालें और 20-25 मिनट तक स्टीम करें। तैयार इडली को चटनी के साथ परोसें।
- फ्रूट चाट
सरगी में फलों को शामिल करना चाहती हैं, तो फ्रूट चाट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें कई तरह के फलों का इस्तेमाल किया जाता है।
फ्रूट चाट
सरगी में फलों को शामिल करना चाहती हैं, तो फ्रूट चाट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें कई तरह के फलों का इस्तेमाल किया जाता है।

सामग्री
- कटा सेब – 1
- कटा केला – 1
- कटा पपीता – 1 कप
- अनार – ½ कप
- अंगूर – ½ कप
- नींबू का रस – 1 टीस्पून
- भुना जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
- काला नमक – ¼ टीस्पून
- चाट मसाला – ½ टीस्पून
- काली मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून
- कटी पुदीने की पत्तियां – 4
बनाने की विधि
- एक बड़े बाउल में सेब, केला, पपीता, अनार और अंगूर डालें।
- इसमें नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
- सभी चीजों को हल्के हाथ से चलाएं, ताकि फल टूटें नहीं।
- ऊपर से कटी पुदीने की पत्तियां डालें और फ्रूट चाट परोसें।
- मसाला पालक पूरी
करवा चौथ के दिन खाने की थाली में कुछ अलग परोसना चाहती हैं, तो मसाला पालक पूरी बना सकती हैं। इसमें पालक की प्यूरी के साथ कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।
मसाला पालक पूरी
करवा चौथ के दिन खाने की थाली में कुछ अलग परोसना चाहती हैं, तो मसाला पालक पूरी बना सकती हैं। इसमें पालक की प्यूरी के साथ कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- पालक की प्यूरी – 2 कप
- अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट – 1 टीस्पून
- अजवाइन – ½ टीस्पून
- भुना जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
- धनिया पाउडर – ½ टीस्पून
- गरम मसाला – ¼ टीस्पून
- तिल – 1 टीस्पून
- मोयन के लिए तेल – 1 टीस्पून
- तलने के लिए तेल – पर्याप्त मात्रा में
बनाने की विधि
- एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें पालक की प्यूरी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, अजवाइन, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, तिल और मोयन के लिए तेल डालें।
- सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालकर पूरी के लिए सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे को 10 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरियां बेलें।
- गर्म तेल में पूरियों को सुनहरा होने तक तलें। इन्हें बटर पेपर पर निकाल लें।
- खीरा-बूंदी रायता
मटर पनीर और मसाला पालक पूरी के साथ खीरा-बूंदी रायता परोसा जा सकता है। दही, कसा हुआ खीरा और मसाला बूंदी मिलाकर इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।
मटर पनीर
करवा चौथ पर शाम के खाने में मटर पनीर बनाया जा सकता है। पनीर, हरी मटर और टमाटर-प्याज की ग्रेवी से तैयार यह व्यंजन पूरी या चावल के साथ परोसा जा सकता है।

सामग्री
- पनीर – 250 ग्राम
- फ्रोजन हरी मटर – 1 कप
- बारीक कटा प्याज – 2
- टमाटर – 3
- अदरक – 1 इंच
- लहसुन – 4-5 कलियां
- हरी मिर्च – 1
- तेल या घी – 2 टेबलस्पून
- जीरा – ¼ टीस्पून
- हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
- धनिया पाउडर – डेढ़ टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
- गरम मसाला पाउडर – ½ टीस्पून
- ताजा दही – 1 टेबलस्पून
- कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – डेढ़ कप
- फ्रेश क्रीम और हरा धनिया – गार्निशिंग के लिए
बनाने की विधि
- पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटें। गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलकर बटर पेपर पर निकाल लें।
- टमाटर उबालकर उनकी प्यूरी बना लें। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक पीस लें।
- गर्म तेल में प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
- अब टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- दही में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। इस मिश्रण को टमाटर-प्याज की ग्रेवी में डालें।
- धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनें, जब तक तेल अलग दिखाई देने लगे।
- नमक, हरी मटर, तला हुआ पनीर और पानी डालकर मिलाएं। ढककर धीमी आंच पर मटर के गलने तक पकाएं।
- अंत में कसूरी मेथी, फ्रेश क्रीम और हरे धनिये से गार्निश करके परोसें।
खीरा-बूंदी रायता
मटर पनीर और मसाला पालक पूरी के साथ खीरा-बूंदी रायता परोसा जा सकता है। दही, कसा हुआ खीरा और मसाला बूंदी मिलाकर इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।खीरा-बूंदी रायता

सामग्री
- ताजा दही – 250 ग्राम
- कसा हुआ खीरा – 1
- मसाला बूंदी – ½ कप
- बारीक कटी हरी मिर्च – 3
- बारीक कटा हरा धनिया – 1 टीस्पून
- भुना जीरा पाउडर – ¼ टीस्पून
- काला नमक – ½ टीस्पून
- काली मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून
बनाने की विधि
- दही को अच्छी तरह फेंट लें।
- इसमें कसा हुआ खीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
- अब इसमें मसाला बूंदी डालें और अच्छी तरह चलाएं।
- रायते को ढककर 30 मिनट के लिए रख दें, ताकि बूंदी फूल जाए।
- परोसते समय नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- लेमन राइस
चावल से कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो लेमन राइस एक विकल्प है। इसमें नींबू के रस के साथ मूंगफली, करी पत्ता, दाल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।
लेमन राइस
चावल से कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो लेमन राइस एक विकल्प है। इसमें नींबू के रस के साथ मूंगफली, करी पत्ता, दाल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

सामग्री
- पके हुए चावल – 3 कप
- नींबू का रस – 2 टीस्पून
- मूंगफली – 2 टीस्पून
- तेल – डेढ़ टीस्पून
- राई – ¼ टीस्पून
- जीरा – ¼ टीस्पून
- उड़द दाल – 1 टीस्पून
- चना दाल – 1 टीस्पून
- लंबी कटी हरी मिर्च – 2
- सूखी लाल मिर्च – 2
- करी पत्ता – 8-10
बनाने की विधि
- एक पैन में तेल गर्म करें और मूंगफली भूनकर अलग निकाल लें।
- इसी पैन में राई, जीरा, उड़द दाल और चना दाल डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ता, हींग और हल्दी पाउडर डालें।
- तुरंत पके हुए चावल डालें। नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह चलाएं।
- गैस बंद करने के बाद नींबू का रस डालें।
- तैयार लेमन राइस को हरे धनिये और भुनी मूंगफली से गार्निश करके परोसें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल रेसिपी से जुड़ी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। करवा चौथ के व्रत और सरगी से जुड़े नियम व परंपराएं परिवार और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

