CG ED Raid: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह रायपुर के रवि नगर और आरंग में ED ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार रायपुर और आरंग में एक सराफा कारोबारी के ठिकानों पर जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6
G ED Raid: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह रायपुर के रवि नगर और आरंग में ED ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार रायपुर और आरंग में एक सराफा कारोबारी के ठिकानों पर जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ईडी के चार अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के साथ रायपुर के रवि नगर पहुंचे। यहां सराफा कारोबारी के आवास पर जांच शुरू किए जाने की सूचना है। टीम द्वारा कागजात और डिजिटल उपकरणों की पड़ताल किए जाने की बात कही जा रही है।
जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में कार्रवाई!
मिली जानकारी के अनुसार जांच को जमीन की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री और कथित भूमि लेनदेन से जोड़कर देखा जा रहा है। कारोबारी के परिजनों के भूमि संबंधी सौदों की जांच किए जाने की भी चर्चा है।
दुर्ग में भी रेड
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में भी छापा पड़ा है। यहां ट्रांसपोर्टर और भूपेश बघेल के करीबी गुलशन बघेल के ऋषभ कॉलोनी स्थित ठिकानों पर ED ने दबिश दी है।

